बलिया के ग्रामीण क्षेत्रों में अब स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा होगा। जिले में अब हेल्थ एटीएम स्थापित होंगे। यहां 58 प्रकार की जांच कराने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए कवायद शुरु हो गई है। प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा निजी स्तर पर व्यवस्था के संचालन को लेकर विचार किया जा रहा है।
सरकार का प्रयास है कि निजी क्षेत्र स्वास्थ्य संस्थानों, अस्पताल, मेडिकल स्टोर, लैन अन्य जगह पर संपर्क कर हेल्थ एटीएम लगवाए जाएंगे। हेल्थ एटीएम में सबसे पहले पंजीकरण करना होगा। इसके लिए मोबाइल नंबर, नाम, जन्मतिथि, लोकेशन दर्ज करनी होगी। फोटोग्राफ व फिंगर प्रिंट स्कैनिंग के बाद मोबाइल पर ओटीपी आएगा। इसके बाद लॉगिन हो जाएगा। फिर तीन विकल्प हेल्थ चेकअप, कंसल्ट डाक्टर व हेल्थ हिस्ट्री दिखाई देगा। कोई भी व्यक्ति अपनी आवश्यकतानुसार विकल्प का चयन कर सकता है।
हेल्थ एटीएम में प्रमुख तौर पर ब्लड ग्लूकोज, डेंगू, मलेरिया, हीमोग्लोबिन, टायफाइड, चिकुनगुनिया, एचआईवी, यूरिन टेस्ट, ईसीजी, कान व त्वचा सहित अन्य जांच की सुविधा मिलेगी। यह हेल्थ एटीएम इतना फास्ट होगा कि केवल 16 मिनट में जांच रिपोर्ट का प्रिंट निकलेगा और ईमेल पर भेजने के साथ सिस्टम में सुरक्षित सेव होगी। इसमें वीडियो कंसल्टिंग के जरिए मरीज चिकित्सक से सलाह भी ले सकते हैं। वहीं सबसे खास बात यह है कि जांच व परामर्श के लिए फीस निजी संस्थानों से काफी कम होगी। एक मशीन की कीमत लगभग दस लाख रुपये होती है।
बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…
बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…