Connect with us

बलिया

बलिया में खुलेंगे हेल्थ ATM, डेंगू-मलेरिया, ईसीजी समेत 58 तरह की जांच हो सकेंगी

Published

on

बलिया के ग्रामीण क्षेत्रों में अब स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा होगा। जिले में अब हेल्थ एटीएम स्थापित होंगे। यहां 58 प्रकार की जांच कराने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए कवायद शुरु हो गई है। प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा निजी स्तर पर व्यवस्था के संचालन को लेकर विचार किया जा रहा है।

सरकार का प्रयास है कि निजी क्षेत्र स्वास्थ्य संस्थानों, अस्पताल, मेडिकल स्टोर, लैन अन्य जगह पर संपर्क कर हेल्थ एटीएम लगवाए जाएंगे। हेल्थ एटीएम में सबसे पहले पंजीकरण करना होगा। इसके लिए मोबाइल नंबर, नाम, जन्मतिथि, लोकेशन दर्ज करनी होगी। फोटोग्राफ व फिंगर प्रिंट स्कैनिंग के बाद मोबाइल पर ओटीपी आएगा। इसके बाद लॉगिन हो जाएगा। फिर तीन विकल्प हेल्थ चेकअप, कंसल्ट डाक्टर व हेल्थ हिस्ट्री दिखाई देगा। कोई भी व्यक्ति अपनी आवश्यकतानुसार विकल्प का चयन कर सकता है।

हेल्थ एटीएम में प्रमुख तौर पर ब्लड ग्लूकोज, डेंगू, मलेरिया, हीमोग्लोबिन, टायफाइड, चिकुनगुनिया, एचआईवी, यूरिन टेस्ट, ईसीजी, कान व त्वचा सहित अन्य जांच की सुविधा मिलेगी। यह हेल्थ एटीएम इतना फास्ट होगा कि केवल 16 मिनट में जांच रिपोर्ट का प्रिंट निकलेगा और ईमेल पर भेजने के साथ सिस्टम में सुरक्षित सेव होगी। इसमें वीडियो कंसल्टिंग के जरिए मरीज चिकित्सक से सलाह भी ले सकते हैं। वहीं सबसे खास बात यह है कि जांच व परामर्श के लिए फीस निजी संस्थानों से काफी कम होगी। एक मशीन की कीमत लगभग दस लाख रुपये होती है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बलिया

Protected: 2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

Published

on

This content is password protected. To view it please enter your password below:

Continue Reading

बलिया

Protected: बेल्थरा रोड में टिकट से लेकर पार्टी तक, किसे पसंद कर रहे लोग? ऑनलाइन सर्वे में सामने आए चौकाने वालेआंकड़े

Published

on

This content is password protected. To view it please enter your password below:

Continue Reading

featured

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

Published

on

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चिलचिलाती धूप के बावजूद फेफना सहित आसपास के गांवों में पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाला गया। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मातमी दस्तों ने नोहा-ख्वानी और मातम कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

फेफना में निकले मातमी जुलूस के दौरान मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने पारंपरिक हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं समाजसेवी लडू अंसारी द्वारा जुलूस में शामिल लोगों और राहगीरों के लिए ठंडे शरबत की व्यवस्था की गई, जिसकी लोगों ने सराहना की।

जुलूस निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए कर्बला पहुंचा, जहां परंपरागत रीति-रिवाज के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

फेफना के अलावा तीखा, मिठवार, पक्काकोट, बहादुरपुर, सिंहपुर, एकौनी, बलेजी, सागरपाली, अमडारी, निधरिया और मिढ्ढा गांवों में भी मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष अखिलेश चंद पांडेय पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे और पूरे आयोजन पर नजर बनाए रखी। पर्व सकुशल संपन्न होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने बलेजी में लगे मेले का भी आनंद लिया।

ग्रामीणों ने कहा कि मोहर्रम केवल शोक का पर्व नहीं, बल्कि इंसानियत, त्याग, सत्य और कुर्बानी का संदेश देने वाला अवसर है, जो समाज में भाईचारा, एकता और आपसी सौहार्द को मजबूत करता है।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!