featured
जेईई एडवांस की परिक्षा में बलिया के इन बहादुरों ने लहराया परचम
भारत की सबसे कठीन परीक्षाओं में से एक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी आईआईटी की संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस-2021 का परिणाम घोषित किया जा चुका है। जेईई एडवांस की परीक्षा में बलिया के नौजवानों ने जिले का नाम रौशन किया है। बलिया के पांच परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की है।
दिल्ली पब्लिक कान्वेंट स्कूल के छात्र आदित्य सिंह गहलौत ने जेईई एडवांस-2021 की परीक्षा में 3260 वीं रैंक प्राप्त की है। तो वहीं इसी विद्यालय के छात्र आदर्श पांडेय ने 6266 वीं रैंक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। आदित्य और आदर्श की इस सफलता पर घरवालों के खुशी का ठिकाना नहीं है।
बलिया के ही जनाड़ी गांव के उत्कर्ष ने जेईई एडवांस-2021 में 7002 वीं रैंक मिला है। उत्कर्ष कक्षा 11 में प्रवेश के बाद से ही इस परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने पहली ही बार में जेईई की मुश्किल परीक्षा में अपनी मेहनत का लोहा मनवाया है। उत्कर्ष के पिता नमोनारायण पांडेय शिक्षक हैं। जिले के ही आरके मिशन स्कूल के विद्यार्थी सुमित कुमार ने जेईई एडवांस-2021 की परीक्षा में 11550 वां रैंक हासिल की है।
बलिया के भविष्य इन नौजवानों की सफलता पर परिजनों के साथ पूरा जिला खुश है। बलिया शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ माना जाता है। शिक्षा व्यवस्था की बदहाली सबके सामने है। लेकिन इसके बावजूद जिले के युवाओं ने सीमित संसाधनों में ही अपनी मेहनत की बदौलत जिले का नाम रौशन किया है। दिल्ल पब्लिक कान्वेंट स्कूल और आरके मिशन स्कूल के प्रबंधकों ने अपने विद्यार्थियों की सफलता पर बधाई दी है।
बता दें कि गत शुक्रवार यानी 15 अक्टूबर को आईआईटी जेईई एडवांस-2021 की परीक्षा परिणाम जारी की गई थी। इस साल जेईई एडवांस की परीक्षा में आईआईटी दिल्ली ज़ोन के मृदुल अग्रवाल ने प्रथम रैंक हासिल किया है। जबकि लड़कियों में आईआईटी दिल्ली ज़ोन की काव्या चोपड़ा ने पहला स्थान हासिल किया है। काव्या की ऑल इंडिया रैंक 98 है।
featured
UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले आदित्य कृष्ण तिवारी को विद्यालय परिसर में सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें अंगवस्त्र व पुष्प भेंट कर सम्मानित करते हुए उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर आदित्य के पिता अशोक तिवारी, अरुण तिवारी सहित परिवार के अन्य सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक प्रोफेसर धर्मात्मा नंद, प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह, अरविंद चौबे, आनंद मिश्रा समेत अन्य शिक्षकों व गणमान्य लोगों ने आदित्य को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में केसरी नंदन त्रिपाठी (पूर्व चेयरमैन) तथा अमरजीत सिंह (चेयरमैन, नगर पंचायत चितबड़ागांव) भी उपस्थित रहे। उन्होंने आदित्य कृष्ण तिवारी को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा
featured
Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास, उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजा एवं ध्वजारोहण के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने अनुशासित मार्च-पास्ट के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर धर्मात्मानंद जी ने ध्वजारोहण किया। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता, समानता एवं मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए संविधान में निहित प्रावधानों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सेना से सेवानिवृत्त महानुभूतियों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे समारोह की गरिमा और भी बढ़ गई।

कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों ने सभी को भावविभोर कर दिया। हरियाणवी नृत्य, “मां से ही माटी” थीम पर आधारित प्रस्तुति, “पधारो मारे देश”, कव्वाली, उत्तर-पूर्व भारत का प्रसिद्ध बिहू नृत्य तथा योग प्रदर्शन को दर्शकों ने खूब सराहा। गरबा और भांगड़ा नृत्य भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “वराह रूपम” नृत्य एवं कथकली प्रस्तुति रही, जिसने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संस्था के निदेशक तुषार नंद जी एवं सौम्या प्रसाद जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संविधान में निहित मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों एवं समानता के सिद्धांतों पर आधारित समाज के निर्माण से ही भारत को विश्वगुरु बनाने का सपना साकार हो सकता है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह ने सभी आगंतुकों, अतिथियों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारीगण के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की सफलता में कोऑर्डिनेटर नीतू मिश्रा एवं अरविंद चौबे की विशेष सहभागिता रही।


