Uncategorized
बलिया गोलीकांड: पीड़ित परिवार से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, की ये मांग !
बैरिया डेस्क : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देशन व प्रदेश महासचिव विश्व विजय सिंह की अगुवाई में 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल दुर्जनपुर काण्ड में मृत जय प्रकाश पाल के परिवार से मिलने पंहुचा ।
प्रतिनिधि मण्डल ने कहा कि इस घटना की जितनी भी निंदा की जाय, वह कम है। प्रदेश में दलित, पिछड़े व कमजोर वर्ग पर हर जगह अत्याचार हो रहे है। दुर्जनपुर की घटना उसी कड़ी का हिस्सा है। कांग्रेस पार्टी आपको न्याय दिलाने के लिए सड़क से सदन तक लड़ेगी।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर 11 सदस्य प्रतिनिधिमंडल बलिया पहुंचकर बैरिया विधानसभा के अंतर्गत दुर्जनपुर ग्राम सभा में गोली से मारे गए स्वर्गीय जय प्रकाश पाल के पीड़ित परिवार जनों से मिला और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। pic.twitter.com/wlJ7iPAN7C
— Ballia Congress (@INCBallia) October 19, 2020
घटना की निंदा करते हुए कांग्रेस महासचिव ने पत्रकारों से कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के संरक्षण में घटनाएं हो रही है। मुझे ताज्जुब हो रहा है कि जहां हजारो की भीड़ है, वहां केवल 12 सिपाहियों की ड्यूटी लगाना कही से उचित नही था। दुकान आवंटन में अपने चहेते समूह को दुकान आवंटन कराने के लिए दबाव बनाने की बात कही से उचित नही है।
प्रतिनिधिमंडल में विश्व विजय सिंह जी प्रदेश महामंत्री पूर्वी जोन प्रभारी, मनोज कुमार यादव जी पिछड़ा प्रकोष्ठ कार्यवाहक अध्यक्ष, इमरान खान जी सचिव प्रभारी बलिया, राम कुमार पाल जी जिला अध्यक्ष अंबेडकर नगर, प्रेम नारायण सिंह पाल जी सचिव, संदीप पाल जी सचिव युवा कांग्रेस शामिल रहे।
— Ballia Congress (@INCBallia) October 19, 2020
मुझे प्रियंका गांधी ने स्थित समझने के लिए भेजा है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ेगी। मुख्यमंत्री के इशारे पर प्रदेश में जिस तरह की घटनाएं हो रही है, वह रामराज्य के दावे की पोल खोलने के लिए काफी है।दुर्जनपुर की घटना उतर प्रदेश के कानून ब्यवस्था पर सवाल उठाने के लिए काफी है।
मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। इस घटना में राजनीतिक संरक्षण देने वाले नेता के ऊपर 120 बी का मुकदमा दर्ज किया जाय। इस अवसर पर मनोज यादव, इमरान खान, प्रेम नारायण सिंह पाल, ओमप्रकाश पांडेय, रामकुमार पाल, अरुण प्रकाश सिंह, संदीप पाल, नवीन बघेल, हीरालाल पाल, राजेश पाल, सीबी पाल, जय प्रकाश तिवारी सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
बैरिया3 weeks agoआजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान
-
featured1 week agoमेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
-
featured3 hours agoसिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?







