बलिया
बलिया – टीडी कॉलेज में रिटायर्ड शिक्षकों- कर्मचारियों का सम्मान कर दी विदाई
बलिया में शुक्रवार को श्री मुरली मनोहर टाउन पीजी कॉलेज के रिटायर्ड शिक्षकों और कर्मचारियों को सम्मान के साथ विदाई दी गई। टीडी कॉलेज शिक्षक संघ की ओर से समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें प्रो.पीएन चौबे, प्रो.आरपी सिंह, डॉ.सीएम ओझा और नागेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव के साथ प्रमोद श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया।
शिक्षकों-कर्मचारियों को माला, शॉल, प्रतिभा और रामचरित मानस की प्रति उपहार स्वरूप भेंट की गई और सुखी जीवन की मंगल कामना की गई। इस अवसर पर रिटायर्ड शिक्षकों-कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल को याद किया और साथ ही अपना अनुभव भी साझा किया। प्रो. पीएन चौबे ने कहा कि टीडी कॉलेज से जुड़ना सौभाग्य की बात है।
कॉलेज के प्राचार्य प्रो रवीन्द्र नाथ मिश्र ने इनकी सेवाओं की सराहना की और इन्हें महाविद्यालय परिवार का अनिवार्य हिस्सा बताया। समारोह के आयोजन के लिए उन्होंने शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. अखिलेश राय और महामंत्री डॉ सूबेदार प्रसाद तारीफ की। कॉलेज इकाई और जनकुआक्टा के अध्यक्ष प्रो.अखिलेश राय ने कहा कि सभी शिक्षक और कर्मचारी परिवार के सदस्य हैं। उनके सुख-दुख में साथ खड़ा होना कर्तव्य समझता हूँ।
वहीं जनकुआक्टा के पूर्व अध्यक्ष प्रो बृजेश सिंह ने आभार-ज्ञापन किया और डॉ सूबेदार प्रसाद ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस मौके पर पूर्व प्राचार्य प्रो.ओपी सिंह, प्रो.अशोक श्रीवास्तव, प्रो.दयाला नन्दराय, प्रो.धर्मेन्द्र सिंह, प्रो.ओंकार सिंह, प्रो.जैनेंद्र पाण्डेय,
प्रो.अशोक सिंह, डॉ.अजय पाण्डेय, डॉ.सुजीत वर्मा, डॉ.मंगल चन्द्र राय, डॉ.सुबोध मणि, डॉ.जितेंद्र, डॉ.अवनीश चंद्र पाण्डेय, डॉ.अनिल सिंह, विवेक मिश्र, अनुराग सिन्हा आदि सम्मानित शिक्षक- कर्मचारी मौजूद रहे।
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।


