बलिया के सुरहा ताल में पहुंचने लगे विदेशी परिंदे

बलिया के सुरहा ताल में इन दिनों पक्षियों की चहचहाहट शुरु हो गई है। अब प्रवासी पक्षी सुरहा ताल की सैर पर निकले हैं। पक्षी विहार में अलग अलग प्रजाति के पक्षियों के झुंड देखे जा रहे हैं जो खुले आसमान सैर करने के साथ साथ ताल के किनारे आराम फरमा रहे हैं। बांसडीह के लगभग 10 किमी क्षेत्र में फैले इस सुरहा ताल में सर्दी शुरु होते ही हजारों की संख्या में लगभग विदेशी पक्षियों के आने का सिलसिला शुरु हो जाता है। पहले लोग विदेशी पक्षियों को अठखेलियां करते देख खुश होते थे लेकिन अब पक्षियों के आनंद को शिकारियों की नजर लग गई है।

बीते कुछ वर्षों से स्थानीय लोग ताल आने वाले प्रवासी पक्षियों का शिकार कर उन्हें खाने और बेचने को अपना व्यवसाय बना चुके हैं। शिकारियों के खौफ से कुछ नस्ल के पक्षियों ने यहां आना छोड़ दिया है। इस साल भी हजारों मील की दूरी तय कर प्रवासी पक्षी पहुंच रहे हैं। लेकिन फिर से शिकारी सक्रिय हो गए हैं। गौरतलब है कि सुरहा के किनारे बसे गांवों फुलवरिया, बघौता, मैरीटार, कैथवली, सूर्यपुरा, दतिवड़, शिवपुर व बंसतपुर आदि गांवों को बीच से चीरते हुये बारहों मास बहने वाले सुरहा ताल में पैदा होने वाले ललका, सूर्यपंखी, टुड़ैला आदि धान

को खाने के लिये आने वाले प्रवासी मेहमानों को शौकीनों का निवाला बनने से रोकने के लिये कुछ साल पहले शासन ने ताल को संरक्षित क्षेत्र घोषित किया। राजा सुरथ के नाम से जुड़े  साथ ही इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी काशी वन्य जीव प्रभाग रामनगर वाराणासी के हवाले कर दिया। बावजूद, उनके शिकार होने का सिलसिला थम नहीं पा रहा है। लेकिन अब विदेशी मेहमानों में से कितने शिकारियों से बचकर सुरक्षित वापस लौटेंगे, यह स्थानीय लोगों व सुरक्षा के जिम्मेदारों पर निर्भर करेगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago