बलिया के गड़वार थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में जीजा और साले की दर्दनाक मौत हो गई। पिकअप और बाइक की टक्कर से दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए थे। जिन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पिकअप और बाइक दोनों वाहनों को भी कब्जे में ले लिया है।
हादसा गड़वार-रतसर मार्ग पर पिकअप और बाइक में आमने-सामने टक्कर होने से हुआ। ग्राम पंचायत रामपुरभोज के पास हादसे से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
जिसमें प्रकाश यादव (25) निवासी गौरनिया थाना खेजुरी और उनके बहनोई मध्य प्रदेश के निवासी घनश्याम (30) शामिल हैं। दोनों रिश्ते में जीजा और साले बताए जा रहे हैं। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंचे गड़वार थानाध्यक्ष श्रीधर पांडेय और रतसर चौकी इंचार्ज गिरिजेश सिंह ने दोनों गाड़ियों को कब्जे में ले लिया।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…