सिकंदरपुर विधायक का रिपोर्ट कार्ड, जनता से जानिए कैसा रहा कार्यकाल ?

सिकंदरपुर डेस्क : विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर बलिया ख़बर की टीम अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों में जाकर मौजूदा विधायक के कार्यकाल के बारे में जनता से जान रही है। इसी क्रम में आज हमारी टीम ने सिकंदरपुर जाकर जनता से बातचीत की और वहां मौजूदा विधायक के कार्यकाल के बारे में जानकारी जुटाई। तो चलिए देखते हैं कैसा रहा सिकंदरपुर से भाजपा विधायक संजय यादव का पांच साल का कार्यकाल और इस दौरान उन्होंने क्षेत्र को क्या सौगा

सिकंदरपुर विधानसभा सीट बलिया जिले की महत्वपूर्व विधानसभा सीट है। संजय यादव 2017 में सपा के जियाउद्दीन रिजवी को शिकस्त देकर विधायक बने थे। लेकिन उनके पांच साल के कार्यकाल से जनता खुश नजर नहीं आई। जब बलिया ख़बर ने स्थानीय लोगों ने बातचीत की तो विधायक के कामों को लेकर कुछ लोग खुश दिखे तो अधिकतर लोगों में नाराज़गी दिखी।

सिकंदरपुर निवासी प्रवीण ने बताया कि क्षेत्र में सड़कों की हालत बहुत खराब है। 5 सालों में कुछ काम नहीं हुआ। कुछ सड़के बनी लेकिन वह भी जल्द ही क्षतिग्रस्त हो गई। अगर उनकी क्वालिटी पर ध्यान दिया जाता तो रहवासियों को आवागमन में परेशानी नहीं आती। अब सड़कों पर जगह जगह उड़ती धूल से परेशान हैं। गड्ढों में गिरकर लोग घायल हो जाते हैं लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है।

क्षेत्र के गौतम गुप्ता ने बताया कि विधायक यादव ने अपने कार्यकाल में विकासकार्यों की सौगात दी लेकिन जनता की मूलभूत सुविधाओं की तरफ ही ध्यान नहीं दिया। घर-घर पानी, बिजली की व्यवस्था पहले होनी चाहिए थी। लेकिन अब भी लोग परेशान हैं। कई लोगों को सरकारी योजना का लाभ तक नहीं मिला।

कोरोनाकाल में विधायक का कैसा कार्य रहा, इस सवाल पर क्षेत्रीय महिला आशा ने बताया कि कोरोनाकाल में सबसे ज्यादा मार गरीबों पर पड़ी है लेकिन विधायक का ध्यान हम जैसे गरीबों पर नहीं रहा। न तो अस्पताल में इलाज मिला, ऑक्सीजन के लिए भटकना पड़ा। आज भी अस्पताल में हालात यही हैं। गरीबों को इलाज नहीं मिल पाता।

सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के सवाल पर लोगों की नाराजगी साफ दिखी। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में बहुत कम लोगों को ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सका। अभी भी सैंकड़ों लोग हैं जिन्हें पीएम आवास नहीं मिल पाए हैं, राशन तक नहीं मिलता।

संजय यादव से युवा खासतौर पर नाराज नजर आए। इलाके के रवि ने बताया कि कोई नया कॉलेज नहीं खुला है। पढ़ाई को लेकर अच्छे कार्य होना थे जो नहीं हुए। रोजगार की भी कोई व्यवस्था नही हैं। युवा परेशान हैं। जनता से बातचीत में पता चला कि लोग विधायक के कार्यकाल से खुश नहीं है। बहरहाल आने वाले वक्त में सिकंदरपुर की सीट में फिर से कमल खिलेगा या नहीं, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 day ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago