Categories: बलिया

बलिया में एनएच-31 पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

बलिया-वाराणसी मुख्य मार्ग एनएच-31 पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। इस दौरान राजकीय बालिका विद्यालय के सामने सोमवार शाम साढ़े तीन बजे लगभग 1 घंटे तक दोनों तरफ का अतिक्रमण हटाया गया और बाकी लोगों को सूचित कर दिया गया था।

10 दिसंबर को अतिक्रमण हटाओ कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय बालिका विद्यालय के पूर्व की ओर एनएच-31 पर अतिक्रमण हटाने का कार्यक्रम 1 बजे से दोबारा शुरू किया गया, इसमें अधिशासी अधिकारी धर्मराज के साथ उनके सहायक कर्मी एवं चितबड़ागांव उपनिरीक्षक प्रशांत चौधरी अपनी पूरी फोर्स के साथ मौजूद रहें।

वहीं मंगलवार को 2 घंटे तक राजकीय बालिका विद्यालय से पीसीओ तिराहे तक 3 बजे तक ये अतिक्रमण विरोधी अभियान चला। इसके बाद मुख्य बाज़ार में बुलडोजर को लाकर रेलवे क्रॉसिंग के पास खड़ा कर दिया गया और दोबारा रेलवे क्रॉसिंग तक दुकानदारों को अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

6 days ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

3 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 month ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 month ago