Categories: बलिया

बलिया साइबर पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति के खाते में वापस कराए 2.59 लाख रुपये

बलिया में साइबर पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए साइबर ठगी का शिकार बने एक व्यक्ति को 2.59 लाख रुपये वापस कराए हैं। ठगी हुई रकम वापस पाकर व्यक्ति काफी खुश हो गया और उसने पुलिस टीम को धन्यवाद दिया।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक और नोडल साइबर क्राइम के निर्देशन में बलिया साइबर टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही हैं। इसी क्रम में शिकायतकर्ता शिवजी के खाते में ठगी की रकम वापस कराई गई। पीड़ित शिवजी ने बताया कि यूपीआई के जरिए अलग-अलग तारीखों में ठगों ने उनके खाते से लगभग 2 लाख 59 हजार रुपये टांसफर कर लिए। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की।

इसके बाद साइबर टीम ने कार्रवाई करते हुए अज्ञात व्यक्ति द्वारा ट्रांसफर की गई राशि को शिवजी के खाते में वापस कराया है। इस टीम में निरीक्षक नदीम अहमद फरीदी प्रभारी थाना साइबर क्राइम बलिया, निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह, आरक्षी शिव प्रताप सिंह, मुआ, मो.  जफर, आरक्षी अमरनाथ मिश्र, आरक्षी अमर बहादुर यादव, आरक्षी कुलदीप दूबे, आरक्षी काजल शुक्ला, आरक्षी प्रिया जायसवाल शामिल हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

4 weeks ago