बलिया में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की घटना सामने आने के बाद पुलिस ने 12 नामजद और 10 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। जिन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है, उनमें 11 महिलाएं भी शामिल हैं। इस मामले में पुलिस ने 1 आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक, भीमपुरा में एसआई वरूण कुमार अपने साथियों के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि सिकरिया नहर पुलिया पर कुछ लोग नारेबाजी कर रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
इसके बाद इन लोगों ने गृहमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला जलाया, जिससे रोड जाम हो गया। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वो लोग नहीं माने, इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के ऊपर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और अन्य की पहचान कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…