बलिया में माल एवं सेवा कर अधिनियम के तहत सेल्स टैक्स विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने एक जीप पर बिना बिल गुटखा और एक पिकअप पर बिना बिल का तेल और सर्फ लदा वाहन को रंगे हाथों पकड़ लिया। सेल टैक्स के असिस्टेंट कमिश्नर पंकज कुमार ने बैरिया के चिरैया मोड़ पर ये कार्रवाई की।
टीम ने दोनों वाहनों को बैरिया थाने ले जाकर उसे सीज कर दिया है। सेल टैक्स विभाग के इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। सेल टैक्स के असिस्टेंट कमिश्नर पंकज कुमार ने बताया कि बैरिया के चिरैया मोड़ पर माल एवं सेवा कर अधिनियम के तहत अभियान के क्रम में जांच की जा रही थी। इसमें एक कमांडर जीप पर गुटलेखा लदा हुआ था। वहीं दूसरे पिकअप पर तेल व सर्फ लदा हुआ था।
जब चालक से बिल के बारे में पूछा गया तो वो किसी भी सामान का बिल नहीं दे पाया। इसके अलावा ड्राइवर के पास माल से संबंधित कोई कागजात भी नहीं था। जांच के बाद दोनों वाहनों को बैरिया थाने ले जाकर सुपुर्द कर दिया गया है। इसके बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को सीज कर दिया है।
सेल टैक्स के असिस्टेंट कमिश्नर ने बताया कि माल का भौतिक सत्यापन करने के बाद माल एवं सेवा कर अधिनियम सन् 2017 के अंतर्गत अर्थ दंड तय किया जाएगा। दोनों वाहनों पर लगे माल के स्वामियों से जुर्माना वसूल किया जाएगा।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…