बलिया
बलियाः प्रमाण-पत्र वितरण समारोह में चिरैया का मंचन देख भावुक हुई जिलाधिकारी
बलिया के मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज के सभागार में संकल्प साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था के द्वारा प्रमाण -पत्र वितरण समारोह आयोजित हुआ। इसमें मुख्य अतिधि के तौर पर जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल शामिल हुई। समारोह में जिलाधिकारी ने सौ कलाकारों को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया। इन सभी कलाकारों ने आशीष त्रिवेदी के निर्देशन में 18 अगस्त 2022 को बलिया बापू भवन में प्रस्तुत ” क्रांति 1942 @ बलिया ” नाटक में प्रतिभाग किया था। समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर चिरैया नाटक का भावपूर्ण मंचन किया गया।
नाटक में भूर्ण हत्या और लड़कियों के प्रति भेदभाव जैसे मुद्दे को पेश कर लोगों को जागरुक किया गया। इस नाटक मंचन को देख जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल भावुक नजर आई। उन्होंने कहा कि संकल्प के कलाकारों ने अपने जीवंत अभिनय से सबकी संवेदनाओं के तार झंकृत कर दिया। इस नाटक का समाज पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। वास्तव में रंगमंच के माध्यम से हम समाज को एक नई दिशा दे सकते हैं।
उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करा रही हैं बावजूद इसके स्थितियां पूरी तरह नहीं बदली है । हम एक बेहतर समाज का निर्माण तभी कर सकते हैं जब लड़के और लड़कियों में भेद करना बंद कर दें । हम सबका सामूहिक प्रयास ही समाज को खूबसूरत बना सकता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को तो सशक्त होना ही है पुरुषों को भी अपनी सोच बदलनी होगी। हमें अपने लड़कियों को आगे बढ़ने के लिए हर वो अवसर प्रदान करने होंगे जो अपने लड़कों को देते हैं।
इस दौरान जिलाधिकारी ने मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज, बलिया, सनबीम स्कूल अगसण्डा, राधा कृष्ण एकेडमी सवरू बांध और महर्षि वाल्मिकी विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। चिरैया नाटक में जिन कलाकारों ने प्रतिभाग किया उसमें अनुपम कुमार पांडेय, ट्विंकल गुप्ता, अखिलेश कुमार मौर्य, साक्षी कुमारी, ऋषभ, सुशील केसरी, राहुल चौरसिया और ख्याति सिंह ने शानदार अभिनय किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज के प्रबंधक श्री अमर कुमार और संचालन संकल्प के सचिव आशीष त्रिवेदी ने किया। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ० अखिलेश कुमार सिन्हा ने आभार व्यक्त किया।
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।


