मुसीबत : दो महीने से बंद पड़ी है बलिया जिला अस्पताल की ऑक्सीजन जेनरेटर मशीन

बलिया के जिला अस्पताल में ऑक्सीजन जेनरेटर मशीन खराब होने की वजह से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार यानी आज जिला अस्पताल के आपातकालीन और मेडिकल वार्ड में जेनरेटर मशीन से ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू कर दी गई है। अस्पताल की ओर से राजधानी लखनऊ से कंट्रोल पैनल किट मंगाया गया था। कंट्रोल पैनल किट लगने के बाद मशीन से ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू हो गई है।

इस मशीन के जरिए अस्पताल के दोनों वार्डों के कुल 35 बिस्तरों तक पाइप लाइन से ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है।ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने राहत की सांस ली है। बता दें कि जिला अस्पताल की ऑक्सीजन जेनरेटर मशीन लंबे समय से खराब होने की वजह से पड़ी हुई है।

बलिया के जिला अस्पताल में बीते दो महीनों से ऑक्सीजन जेनरेटर मशीन बंद है। मशीन में कुछ तकनीकी खामी थी। जिसे बनाने के लिए लखनऊ की कंपनी से संपर्क किया गया था। मशीन की गड़बड़ी ऐसी थी जिसे बलिया या आसपास के जिलों में ठीक करने वाला कोई विशेषज्ञ नहीं था। जिला अस्पताल की ओर से लखनऊ की एराक्स कंपनी को मशीन बनाने के लिए नोटिस भेजा गया था। सीएमएस ने पिछले दिनों कहा था कि कंपनी टालमटोल कर रही है इस वजह से मशीन बन नहीं पा रही है।

बता दें कि जिला अस्पताल में ऑक्सीजन जेनरेटर मशीन अपने उद्घाटन के कुछ ही दिनों बाद खराब हो गई थी। बहरहाल सीएमएस ने इसे एक हफ्ते के भी चालू करने की बात कही गई है। इस ऑक्सीजन जेनरेटर मशीन के जरिए पीकू वार्ड और ऑपरेशन कक्ष में पाइप लाइन से ऑक्सीजन की सप्लाई की जाएगी।

Akash Kumar

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago