Categories: बलिया

Ballia News-ओमिक्राॅन को लेकर जिला प्रशासन कर रहा है यात्रियों की मानिटरिंग

कोरोना के नए रूप ने दुनिया भर की चिंता बढ़ा दी है। अभी-अभी कोरोना संक्रमण के दूसरे लहर को झेलने के बाद दुनिया खुद को खड़ा करने में लगी थी। लेकिन इसी बीच कोविड-19 का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन सामने आ गए। अब एक बार फिर सभी देश अलर्ट हो गए हैं। भारत में भी इसे लेकर सरकार सचेत हो गई है। बलिया जिले में ओमिक्रॉन के संकट को देखते हुए जिला प्रशासन ने मुस्तैदी बरतनी शुरू कर दी है।

बलिया में ओमिक्रॉन से संक्रमित देशों और उनके समीपवर्ती देशों से आने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन विदेशों से आने वाले लोगों की मॉनीटरिंग कर रहा है। इस काम के लिए स्वास्थ्य विभाग एयरपोर्ट प्रशासन के संपर्क में है। हवाई जहाज से वाराणसी और पटना के रास्ते जिले में आने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। गांवों में आशा-एएनएम और स्थानीय स्वास्थ्य टीम के साथ शहरी क्षेत्रों में आंगनबाड़ी और मुख्यालय की टीम को इस काम में लगाया गया है।

बता दें कि अब तक दूसरे देशों से कोई व्यक्ति जिले में नहीं आया है जो संदिग्ध हो। इसके बावजूद ओमिक्रॉन को लेकर स्वास्थ्य विभाग कोई भी ढीला-सीली नहीं करना चाहता है। लेकिन जिले की आम जनता फिलहाल ओमिक्रॉन को लेकर सतर्क नहीं है। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का नाम लोग भूल चुके हैं। लोग कोरोना काल के पहले की अवस्था में जा चुके हैं।

ओमिक्रॉन के आने की खबर ने जांच की गति बढ़ा दी है। कोरोना संक्रमण की जांच में तेजी आ चुकी है। बलिया के जिला महामारी अधिकारी डा. जियाउल हुदा के अनुसार हर दिन 2200 लोगों का आरटीपीसीआर टेस्ट और एक हजार लोगों का एंटीजन टेस्ट करने का निर्देश है। लेकिन जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के लिए सबसे बड़ी चुनौती है लोगों को सतर्क करने की।

आम जनता को ओमिक्रॉन की गंभीरता को समझना होगा। कोरोना की पहली लहर के बाद हुई लापरवाही का ही परिणाम था कि देश को कोरोना की दूसरी लहर में भयानक त्रासदी झेलनी पड़ी। स्वास्थ्य विभाग को ओमिक्रॉन को लेकर जागरूकता अभियान की शुरुआत करनी होगी। ताकि लोगों को इस खतरे से अवगत कराया जा सके। साथ ही एक बार फिर पूरी सख्ती के साथ मास्क और शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करना होगा।

Akash Kumar

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

2 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago