Ballia News – भूमिगत पंप कैनाल परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहित

बलियाः रेवती के दतहां ग्राम सभा में तीलापुर-दतहां भूमिगत पंप कैनाल परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहित हो गई है। बुधवार को बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने इसका निरीक्षण किया। इस परियोजना से 14 गांवों के हजारों किसानों को लाभ मिलेगा।

बता दें कि लघु डाल नहर गाजीपुर के आधीन क्षेत्र के दतहां ग्राम सभा यह पंप कैनाल शुरु होने जा रही है। जिसका निरीक्षण करने पहुंचे विधायक सुरेंद्र सिंह ने इससे होने वाले लाभों के बारे में बताया और कहा कि कृषि के क्षेत्र में यह ऐतिहासिक कार्य होने जा रहा है। जिसका लाभ हजारों किसानों को मिलेगा। सिंचाई से संबंधित बड़ी परेशानी का हल होगा। विधायक ने इस दौरान कहा कि पीएम मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश में जो विकास कार्य हो रहे हैं, उसका सीधा लाभ आम जनता को मिलेगा।

निरीक्षण के दौरान सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता एसपी सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि 30.63 करोड़ों की लागत से बनने वाले पंप कैनाल के लिए दो बीघा जमीन अधिग्रहित की जा चुकी है। उक्त भूमि पर विभागीय आफिस, बिजली जंक्शन आदि बनाया जाएगा। बिजली विभाग को इस कार्य के लिए तीन करोड़ दिए जा चुके हैं। 17.8 किलोमीटर लंबे पंप कैनाल में 4.5 किलोमीटर मुख्य नहर तथा शेष में चार माइनर नहर लगाए जाने की योजना है।

यह पंप कैनाल उत्तर प्रदेश का पहला पूर्ण रूप से भूमिगत पंप कैनाल होगा। विभागीय अधिकारियों ने ड्रोन कैमरे की मदद से जल स्तर को परखा। इस मौके पर चंद्रशेखर भारती, रामाशंकर सिंह, पूर्व प्रधान मनोज यादव, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि बबलू यादव, मंजीत उपाध्याय, परमेश्वर वर्मा, तल्लू सिंह, श्रीभगवान, संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago