बलिया
बलिया: विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक कार्यों का बंटवारा, 31 नोडल अधिकारियों को मिली ज़िम्मेदारी
विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से बलिया प्रशासन अलर्ट पर है। विभागीय कार्यवाहियों की समीक्षा के साथ प्रशासनिक तैयारियां की जा रही है। ज़िले में हर गतिविधियों पर ध्यान दिया जा रहा है। प्रशासनिक अमला अपनी तैयारियों को लेकर सतर्क है और विभागीय व्यवस्था दुरूस्त रखने के लिए अधिकारियों के बीच कार्यों का बंटवारा हो गया है। जिलास्तरीय 31 अधिकारियों को नोडल बनाया गया है।
बता दें कि आचार संहिता संबंधित जानकारी, शिकायत और कॉल सेंटर का नोडल सीआरओ विवेक श्रीवास्तव को बनाया गया है। कानून व्यस्था व सुरक्षा की तैयारी, क्रिटिकल पोलिंग बूथ, बजट, टेंट, फर्नीचर, बैरिकेडिंग, इलेक्ट्रॉनिक, मतदाता सूची, मतदाता पहचान पत्र, खानपान व्यस्था आदि की जिम्मेदारी एडीएम राजेश कुमार सिंह को दी गई है। उनके सहयोग में सभी तहसीलों के उपजिलाधिकारी भी लगाए गए हैं।
बता दें कि चुनाव में किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी ने हो, इस पर खासा ध्यान दिया जा रहा है। बैलेट और पोस्टल बैलेट को लेकर विशेष व्यवस्था की जा रही है। इसकी जिम्मेदारी जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार, कंट्रोल की जिम्मेदारी जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण मुरारी पांडेय, मीडिया, एमसीएमसी, प्रोटोकॉल, हल्के व भारी वाहनों के आवागमन की सूची, सेक्टर नक्शा, राजनीतिक दलों की अपराधिक घटनाओं की निगरानी के नोडल प्रदीप कुमार नगर मजिस्ट्रेट होंगे।
स्वीप, वेब कास्टिंग, सीसी कैमरा, संचार प्लान, कार्मिक का कार्य सीडीओ प्रवीण वर्मा के जिम्मे है। सामाजिक मीडिया अनुराग रंजन जिला सूचना अधिकारी, ईवीएम, मतदान व्यक्तिगत, मतदान मानदेय का नोडल ममता सिंह कोषाधिकारी, प्रशिक्षण के नोडल राजित राम मिश्रा जिला विकास अधिकारी को बनाया गया है।
इसके अलावा धनराज यादव बंदोबस्त अधिकारी चंकबंदी, जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी निजामुद्दीन असांरी जिला सूचना विज्ञान अधिकारीविवेक श्रीवास्तव सीआरओ, राजीव कुमार, अजय कुमार श्रीवास्तव जिला पंचायत राज अधिकारी को भी अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। कोविड-19 से सुरक्षा की जिम्मेदारी सीएमओ डॉ नीरज पांडेय को और वीडियोग्रॉफी चंद्र प्रकाश वाणिज्य कर अधिकारी व सफाई पेयजल व्यवस्था की जिम्मेदारी डीपीआरओ को दी गई है।
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।


