Uncategorized
कोरोना से बचाव में बलिया ने किया कमाल, सीएम योगी ने की तारीफ़!
बलिया: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कोरोना के रोकथाम के प्रयासों की भी जानकारी ली। लोकसभा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त व रविन्द्र कुशवाहा, राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर व सकलदीप राजभर के अलावा बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह, सिकन्दरपुर विधायक संजय यादव, बेल्थरा विधायक धनंजय कन्नौजिया, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह भी जुड़े थे। इस सभी जनप्रतिनिधियों से मुख्यमंत्री ने जिले के विकास कार्यों व योजनाओं के बारे में फ़ीडबैक लिया।
आजमगढ़ मंडल की समीक्षा बैठक के दौरान संबोधित करते मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी… https://t.co/fafAQmIN2g
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) September 12, 2020
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना पर अंकुश पहले में बलिया में बढ़िया काम हुआ है। उन्होंने इसके लिए नोडल अधिकारी रंजन कुमार व सुजीत कुमार तथा जिलाधिकारी एसपी शाही की सराहना की। आगे भी लोगों को जागरुक करते रहने के लिए विभिन्न कार्यक्रम कराए जाने के निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री जी ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि योजनाओं का बेहतर ढंग से क्रियान्वयन हो। विकास कार्यों व बड़ी परियोजनाओं के निर्माण में गतिशीलता और गुणवत्ता बनी रहे जनशिकायतों के त्वरित समाधान के लिए तहसील व थाना समाधान दिवस शुरू कर जनता को न्याय दिलाएं। जहां विवाद हो वहां पहले से ही पाबंदी की कार्रवाई कर लें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हर परियोजना के लिए एक-एक नोडल अधिकारी तैनात किया जाए, ताकि उसकी गुणवत्ता व समयबद्धता पर नजर रखी जा सके। जिले में अमृत योजना या पेयजल की कोई स्किम है तो उसकी प्रगति बनी रहे। उन्होंने कहा कि बलिया आर्सेनिक प्रभावित इलाका है।
इस समस्या के समाधान के लिए अधिकारी जनप्रतिनिधियों से सम्पर्क स्थापित कर प्रस्ताव बनवा लें। यह भी निर्देश दिए कि यूरिया व डीएपी की कालाबाजारी नहीं हो सके, इस पर खास ध्यान दें। खाद्यान्न वितरण पूरी पारदर्शी तरीके से हो। कहीं भी कोई शिकायत की नौबत नहीं आनी चाहिए।
विकास कार्यों के सम्बंध में कहा, ई-टेंडरिंग के माध्यम से पारदर्शी तरीके से ही कोई काम कराएं। शासन स्तर पर लंबित मामले भी निपटा कर विकास कार्यों के लिए तत्काल धन आवंटित करने के निर्देश लखनऊ में मौजिद शासन स्तर से अधिकारियों को दिया।
कोविड-19 में मण्डल में अव्वल रहा बलिया- मुख्यमंत्री जी ने कोविड-19 के प्रसार पर रोकथाम के प्रयासों की समीक्षा की। मण्डलायुक्त ने बताया कि बलिया में कोरोना पर काफी कंट्रोल है। कुल जांच के मुकाबले 5.96 प्रतिशत पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। कुल 4267 केस में 12 प्रतिशत एक्टिव केस रह गए हैं। जिले में बसन्तपुर में एल-2 अस्पताल का काम करीब पूरा हो चुका है। सिर्फ एकाध मशीनें आनी बाकी है, जिसके लिए जिलाधिकारी स्वयं नजर बनाए हुए हैं। मण्डल के तीनों जिलों में बलिया की स्थिति बेहतर रही।
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।








