Uncategorized
बिल्थरारोडः तहसील परिसर की हालत बदतर, घुटनों तक भरा पानी, गुस्साए अधिवक्ता 29 को करंगे तालाबंदी
बिल्थरारोड डेस्क : बलिया के बिल्थरारोड तहसील परिसर में इस वक्त चारों ओर सिर्फ पानी नज़र आ रहा है। ये पानी ज़रा सी बारिश का परिणाम है। जल निकासी नहीं होने के कारण पानी घुटनों तक भर गया है, जिससे अधिवक्ताओं और वादकारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अधिवक्ताओं ने इस समस्या को लेकर ज़िला प्रशासन के ख़िलाफ हल्ला बोल दिया है। अधिवक्ताओं की मांग है कि जल निकासी के लिए नाले का निर्माण कराया जाए।
#Ballia ये बलिया के बेलथरा रोड का तहसील परिसर है!, विकास की कहानी बता रहा है @dmballia @DhananjyKanojia @RkushwahaBjp pic.twitter.com/ZzHxvls9f6
— Ballia Khabar बलिया ख़बर (@balliakhabar) September 26, 2020
तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन ने शुक्रवार को कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं पूरी की गईं तो वो 29 सितंबर को तहसील में तालाबंदी करेंगे। एसोसिएशन ने कहा कि जल जमाव से निजात दिलाने के लिए प्रशासन द्वारा नाले का निर्माण कराया जा रहा था, लेकिन उसे अधूरा ही छोड़ दिया गया। जिसके चलते जलजमाव की समस्या खड़ी हो गई। बरसात में तहसील परिसर में पानी घुटनों तक भर जाता है, जिससे लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

एसोसिएशन ने इस संबंध में एक प्रस्ताव भी पास किया है। जिसमें मांगे पूरी न किए जाने पर तालाबंदी किए जाने की बात कही गई है। इस प्रस्ताव की प्रति ज़िलाधिकारी, उपज़िलाधिकारी व तहसीलदार को भेजी गई है। एसोसिएशन की ओर से किए जा रहे इस चर्चा कार्यक्रम की अध्यक्षता राणा प्रताप सिंह ने की। वहीं संचालन सत्यप्रकाश उपाध्याय ने किया।
वहीं एसडीएम संत कुमार ने बताया कि जल जमाव से निजात दिलाने के लिए परिसर की ओर से जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया था। इसके लिए लोक निर्माण विभाग से सर्वे भी हो चुका है। जहां तक जल जमाव की त्वरित समस्या है तो इसे निकलवाने का काम करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नाले के निर्माण के लिए दोबारा अनुस्मारक पत्र भेजा जायेगा।
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
बैरिया3 weeks agoआजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान
-
featured1 week agoमेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
-
featured3 hours agoसिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?






