बलिया में छात्र संघ चुनाव की मांग तेज हो गई है। जहां पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के सदस्यों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम को पत्रक सौंपा। हालांकि जिलाधिकारी ने मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है। छात्रों ने डीएम से मांग की है कि छात्रसंघ चुनाव की तारीख एक सप्ताह के अंदर घोषित की जाए, कॉलेजों में अवैध वसूली बंद हो, जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की सभी कमियों को शीघ्र दूर किया जाय।
इन सभी मांगों को जिलाधिकारी ने जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर नागेन्द्र बहादुर सिंह झुन्नू, मिथिलेश यादव मोती, शिप्रांत सिंह, राजेन्द्र यादव, रंजीत निहाल, आदित्य प्रताप, अभिषेक यादव, प्रमोद यादव, वीर प्रताप सिंह, नितेश सिंह, रोशन सिंह, रवि यादव, सचिन कुमार, विशाल पाठक, सिंटू यादव, आशीष सिंह आदि थे।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…