बलिया – बैट्री फटने के बाद आग का गोला बना केबल लदा ट्रक, जली गाड़ी व तार !

बलिया में बैट्री फटने के बाद एक ट्रक में आग गई। और फिर ट्रक धू – धू कर जल गया। हादसा NH- 3 स्थित बैरिया थाना क्षेत्र के चांददियर के पास हुआ। जहां सोमवार की दोपहर केबल वायर लदे ट्रक की बैट्री अचानक फटने से आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक आग का गोला बन गया। ट्रक की टंकी तेज आवाज के साथ फटी, जिससे आस-पास के लोग दहशत में आ गये।

सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि सुखपुरा थाना क्षेत्र के बनरही निवासी भोला कुमार यादव का ट्रक गुजरात के सिलवासा से बिजली का वायर लोड करके यूपी बिहार के रास्ते नेपाल जा रहा था। तभी बैट्री फटने से आग लगी। सुखपुरा थाना क्षेत्र के बनरहीं निवासी भोला यादव की ट्रक गुजरात के सिलवास से केबल लादकर बिहार के रास्ते नेपाल जा रहा था। गाड़ी बैरिया-मांझी मार्ग से गुजर रही थी। इसी बीच इलाके के चांददियर के पास अचानक किसी प्रकार ट्रक में आग लग गयी। इसकी जानकारी होते ही चालक गाड़ी को रोकर खुद फरार हो गया।

आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले से अधिकारियों व फायर ब्रिगेड को अवगत कराया। अग्निशमन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही ट्रक की तेल टंकी तेज आवाज के साथ फट गयी। कुछ देर बाद पहुंचे फायर टैंकर की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago