Categories: बलिया

अब से कुछ ही देर में गृहमंत्री पहुंचेंगे सिताबदियारा, कार्यक्रम की तैयारी पूरी, प्रशासनिक अमला अलर्ट

आज गृहमंत्री अमित शाह का बलिया आगमन हो रहा है। लाला टोला सिताबदियारा में गृहमंत्री का कार्यक्रम आयोजित होना है। गृहमंत्री शाह जननायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। गृहमंत्री दोपहर सवा 12 बजे लाला टोला पहुंचेगे और करीब 2 घंटे तक यहां मौजूद रहेंगे।

उनके आगमन को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम को सुरक्षित व सफल बनाने के लिए प्रशासनिक अमला मैदान में है। कार्यक्रम के मद्देनजर एडीजी, डीआईजी आजमगढ़ व एसपी बलिया कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। चूंकि कार्यक्रम बिहार में है लेकिन उसके कुछ ही कदम पर उत्तर प्रदेश का इलाका है। जिसके कारण दोनों राज्यों के अधिकारियों पर जिम्मेदारी हैं।

बिहार के डीआईजी जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों से गृहमंत्री व आने वाले वीआईपी की सुरक्षा पर चर्चा की। निर्णय लिया कि दोनों प्रांतों के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी कार्यक्रम को सुरक्षित वह सफल बनाने के लिए समन्वय के साथ कार्य करेंगे। एडीजी रामकुमार ने बताया कि कार्यक्रम में नौ क्षेत्राधिकारी, 16 एसएचओ/एसओ, 30 इंस्पेक्टर व एक हजार पुलिस के जवान उत्तर प्रदेश की ओर से तैनात किए जाएंगे। वहीं रास्ते व सभा स्थल पर चप्पे-चप्पे पर उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान भी तैनात किए जाएंगे।

बिहार के डीआईजी के अलावा मौके पर सारण के जिलाधिकारी राजेश मीणा व एसपी संतोष कुमार ने बताया कि बिहार सरकार के साथ उत्तर प्रदेश सरकार का अच्छा समन्वय है। दोनों प्रदेश की प्रशासन मिलकर इस कार्यक्रम को संपन्न कराएंगे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago