Categories: बलिया

बलिया – जमीन विवाद में चचेरे भाई ने अधेड़ पर किया हमला, घायल का सदर अस्पताल में इलाज जारी

बलिया। सुखपुरा में जमीन के विवाद में चचेरे भाई ने अधेड़ पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसके बाद गंभीर रुप से घायल व्यक्ति को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहींं पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

दरअसल स्थानीय गांव के पोस्ट ऑफिस के पास रहने वाले 50 वर्षीय उपेंद्र सिंह उर्फ बुद्ध सिंह का अपने चचेरे भाई शशि सिंह से जमीन का विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि रोज की तरह उपेंद्र भोजन करने के बाद घर के बरामदे सो रहे थे। इसी बीच रात करीब एक बजे धारदार हथियार लेकर पहुंचे शशि ने उन पर ताबड़तोड़ कई वार कर घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग जब तक पहुंचे हमलावर फरार हो चुका था।

इसके बाद ग्रामीणों ने घायल उपेंद्र को सदर अस्पताल पहुंचाया। खबर मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी शशि को हिरासत में ले लिया। एसओ पारसनाथ सिंह का कहना है कि हमलावर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया कि घायल पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है लिहाजा केस दर्ज करने की कार्रवाई नहीं हो सकी है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago