बलिया के बांसडीह के ग्राम सभा डूहीजान में बना राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में अव्यवस्थाओं का आलम है। करोड़ों की लागत से बने नवनिर्मित आईटीआई कॉलेज शिक्षक तक नहीं है।
इस संस्थान में 250 छात्राओं का पंजीकरण हो चुका है, लेकिन संस्थान केवल एक शिक्षक और एक बाबू के भरोसे चल रही है जबकि नियमानुसार 30 बच्चों पर एक शिक्षक का होना अनिवार्य है। बच्चों और अभिभावकों का आरोप है कि संस्थान में पढ़ाई नहीं होती। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आईटीआई अवैध वूसी का अड्डा बन गया है। यह तैनात एक बाबू बच्चों को पास फेल कराने के नाम अवैध वसूली कर रहा है।
बच्चे भी पास होने के लिए कथित बाबू को शुल्क देकर प्रैक्टिकल और लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करते हैं। छात्रों का कहना है कि फीस मानक के अनुरूप नहीं लिया जाता है और रसीद भी नहीं दी जाती है। क्षेत्रीय लोगों ने भाजपा विधायक केतकी सिंह से शिक्षकों की पर्याप्त तैनाती और संस्थान के विधिवत संचालन की गुहार लगाई है। इस बाबत उपजिलाधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना ठीक नहीं जांचकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…