बलिया। आजमगढ़ IG अखिलेश कुमार ने गुरुवार को बलिया के रेवती थाने का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों की समस्यायों को सुनकर आवश्यक निर्देश दिए। आईजी के थाना पहुंचने पर सबसे पहले SHO हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
थाने का मुयायना करते वक्त आईजी ने थाने के अभिलेख, शस्त्रागार, मेस सहित पुलिस कर्मियों के लिए निर्माणाधीन बैरक का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने चौकीदारों से उनकी समस्या को सुना और एसएचओ को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। कोर्ट की सुरक्षा पर IG आजमगढ़ ने कहा कि टेक्निकल तरीके से कोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ेगी। रेंज के सभी कोर्ट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होगी।
जज और बार अध्यक्षों के साथ सुरक्षा के संबंध में बैठक होगी। कोर्ट में प्रवेश करने के लिए परिचय पत्र जारी होगा। चौराहे और बिहार बॉर्डर के थानों पर CCTV लगाने के सख्त निर्देश दिए हैं। आईजी ने रेवती थाने के चौकीदारो और बीट के सिपाहियों को जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान एसपी राज करन नैय्यर, एडीसनल एसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी, सीओ बैरिया मुहम्मद उस्मान, पेशकार राम मिलन सिंह, इंस्पेक्टर सोनू कुमार, एसआई धर्मेंद्र दत्त, प्रभाकर मिश्र, मोतीलाल सहित समस्त पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…