Categories: बलिया

बलिया के समाजवादी नेता चन्द्रशेखर सिंह बने कोआपरेटिव बैंक ऑफ इंडिया के डायरेक्टर

बलिया के समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रशेखर सिंह कोआपरेटिव बैंक ऑफ इंडिया का डायरेक्टर निर्वाचित किया गया है। जिसको लेकर सपा के नेताओं ने खुशी जताते हुए उनको बधाई दी। बता दें चन्द्रशेखर सिंह रसड़ा तहसील के परसियां के रहने वाले हैं।


वहीं सपा नेता सुशील पाण्डेय”कान्हजी” ने बताया कि नव निर्वाचित डायरेक्टर चन्द्रशेखर सिंह स्वतंत्रता सेनानी ट्रेन से दिल्ली से चलकर 17 जून 2023 को बलिया रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। वहां से श्री भृगुबाबा का दर्शन कर 12 बजे समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित स्वागत समारोह में हिस्सा लेंगे। फिर मां कपिलेश्वरी भवानी के दर्शन कर शाम 4 बजे गांधी पार्क रसड़ा स्वागत सभा को संबोधित करेंगे।

इस दौरान सहकारिता से जुड़े लोग और पार्टी के लोग रेलवे स्टेशन सहित रास्ते भर इतनी बड़ी उपलब्धि को हासिल करने पर संघर्षों के प्रतीक चन्द्रशेखर सिंह का स्वागत करने के लिए मौजूद रहेंगे सपा प्रवक्ता ने बताया कि चन्द्रशेखर सिंह का स्वागत समारोह भव्य होगा। इसके लिए सपा जनों में भारी उत्साह है।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को मिला स्वर्ण पदक और प्रमाणपत्र

बलिया के मानपुर चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान, तहसीलदार ने दी अहम जानकारी

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…

2 weeks ago

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

3 weeks ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

3 weeks ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

1 month ago