Uncategorized
बलियाः रोचक पत्र लिख सुर्खियों में आए कांस्टेबल की छुट्टी स्वीकृत
बलियाः ‘साहब शादी को 7 महीने हो गए हैं, अभी तक कोई खुशखबरी नहीं मिली है। खुशखबरी के लिए 15 दिन की छुट्टी चाहिए।’ यह अनोखा आवेदन देकर अधिकारियों से छुट्टी मांगने वाले कांस्टेबल का आवेदन स्वीकार हो गया है। विभाग की तरफ से कांस्टेबल को अवकाश दे दिए गए हैं।

बता दें कि बलिया में डायल 112 में तैनात कांस्टेबल ने 28 जुलाई को अनोखी एप्लीकेशन अधिकारी को सौंपी थी। सिपाही ने लिखा है, “प्रार्थी की शादी को 7 महीने हो गए हैं, अभी तक कोई खुशखबरी नहीं मिली है। डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवा ली है। अब उनके (पत्नी) साथ रहना है। इसलिए घर जाना होगा। निवेदन है कि मुझको 15 दिवस की छुट्टी देने की कृपा करें।”
पुलिसकर्मियों को बहुत कम ही मौके पर छुट्टियां मिल पाती हैं। बड़े-बड़े तीज त्यौहारों पर भी पुलिसकर्मी ड्यूटी करते हैं। वहीं बार्डर स्कीम लागू होने से पुलिसकर्मी परिवार से दूर रहते हैं। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी का कहना है, छुट्टी लेना हर किसी का अधिकार है। कभी-कभार त्योहार पर आपात स्थिति को छोड़कर अन्य समान्य दिनों में छुट्टी देने में कोई दिक्कत नहीं होती है। कांस्टेबल की इस एप्लीकेशन के बारे में जानकारी नहीं है।
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।





