बलिया
बलिया जिला अस्पताल की सिटी स्कैन मशीन पिछले 1 महीने से पड़ी बंद, मरीज हो रहे परेशान
बलिया ज़िला अस्पताल में अव्यवस्थाओं का आलम देखने को मिल रहा है। अस्पताल में इलाज कराने पहुंच रहे मरीजों को बुनियादी सुविधाओं का लाभ तक नहीं मिल पा रहा है। अस्पताल में बीते 1 महीने से सिटी स्कैन जांच मशीन बंद है। इसके चलते मरीज अपनी जांच नहीं करा पा रहे हैं।
अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, मशीन का एक्स-रे ट्यूब खराब है। जापान से 55 लाख रुपये का एक्स-रे ट्यूब आया तो मरीजों को आस जगी कि अब जांच की सुविधा मिलेगी, लेकिन जब इंजीनियरों ने कोरियर पार्ट्स के बॉक्स को खोला तो एक्स-रे ट्यूब डैमेज निकला। इसकी मरम्मत के लिए लखनऊ से कंपनी के इंजीनियरों को बुलाया गया लेकिन मशीन सुधर नहीं पाई। मशीन खराब होने की जानकारी कंपनी के उच्च अधिकारियों को दी गई है। बताया गया है कि अभी दस दिन और इंतजार करना पड़ेगा। अगर सब कुछ समय पर हो गया तो होली बाद मरीजों को निशुल्क सिटी स्कैन जांच की सुविधा मिलने लगेगी।
जानकारी के मुताबिक, जिला अस्पताल स्थित ट्रांसफार्मर पर फरवरी माह में बंदर के कूदने से अचानक बिजली सप्लाई बाधित होने के कारण मशीन में फॉल्ट हो गया था। मशीन पर क्षमता से अधिक लोड है।
सीएमएस डॉ. एसके यादव ने बताया कि सिटी स्कैन का खराब पार्ट्स एक्स-रे ट्यूब आया था, जब इंजीनियर लगाने को पहुंचे तो वह खराब निकला। कंपनी को सूचित कर दिया गया है, एक सप्ताह बाद मशीन बन जाएगी। मरीजों को पूर्व की भांति निशुल्क जांच की सुविधा मिलने लगेगी।
गौरतलब है कि जिला अस्पताल में आए दिन अव्यवस्थाएं देखने को मिलती है। कई बार अस्पताल की एक्सरे मशीन भी खराब हो चुकी है। ऐसे में मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करते हैं।
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।


