बलिया
बलिया में अधिकारियों से बदसलूकी मामला, शिक्षिका रंजना पर FIR दर्ज
बलिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सीडीओ की मौजूदगी में अधिकारियों से बदसलूकी मामले में अब कार्रवाई की गई है। कोतवाली पुलिस ने रंजना पांडेय सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय सवन राजभर बस्ती चिलकहर के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
बता दें रंजना पांडेय महिला शिक्षक संघ बलिया की जिलाध्यक्ष है। बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 22 नवम्बर को जूनियर हाई स्कूल तहसीली स्कूल रामलीला मैदान बलिया पर राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ था। इसमें जूनियर हाई स्कूल और कस्तूरबा विद्यालयों के प्रतिभागी बच्चे एवं विज्ञान अध्यापकों ने अपने मॉडल का स्टाल लगाया था।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा ने बच्चों के विज्ञान मॉडल को प्रश्न करके प्रोत्साहित किया था। दोपहर करीब 2:30 बजे रंजना पांडेय सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय सवन राजभर बस्ती चिलकहर प्रदर्शनी में आकर हस्तक्षेप करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगी। अनावश्यक रूप से मुख्य विकास अधिकारी के सामने प्रदर्शनी के दौरान रंजना पांडेय ने व्यवधान उत्पन्न किया गया। साथ ही अपने नियुक्ताधिकारी को धमकी दी।
आरोप है कि रंजना पांडेय का कार्यस्थल प्राथमिक विद्यालय सवन राजभर बस्ती है, जो विकासखंड चिलकहर में स्थित है। प्रदर्शनी में मात्र बच्चों एवं विज्ञान शिक्षकों को ही उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया था, फिर भी उन्होंने अनाधिकृत रूप से जानबूझकर कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होकर अमर्यादित भाषा प्रयोग करके शासन/विभाग के कार्यों में व्यवधान उत्पन्न किया। इससे विभाग की छवि धूमिल हुई है। शहर कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर शिक्षिका रंजना पांडेय के खिलाफ आईपीसी की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।


