Categories: बलिया

बलिया: राज्यमंत्री दानिश आजाद को भाजपा ने बनाया स्टार प्रचारक

लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ गई है। भाजपा, कांग्रेस समेत अन्य राजनैतिक दल चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। राजनैतिक दलों की ओर से स्टार प्रचारकों की नियुक्ति कर प्रचार अभियान को तेज किया जा रहा है। इसी कड़ी में भाजपा की ओर से स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी हो गई।

इस सूची में यूपी में प्रचार के लिए पार्टी से जुड़े 40 स्टार प्रचारकों के नाम हैं। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ-साथ अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी के अलावा अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दनिश आजाद अंसारी का भी नाम शामिल है। दानिश आजाद को स्टार प्रचारक बनाए जाने पर उनके समर्थकों ने खुशी जाहिर की है।

दानिश 2 बार भाजपा की सरकार में मंत्री बनाए गए हैं। उनकी मुस्लिम समाज में अच्छी पकड़ है। मुस्लिम वोटों को भाजपा के पक्ष में करने के लिए दानिश को स्टार प्रचारक बनाया गया है। बता दें कि मुख्तार अब्बास नकवी के अलावा वह प्रमुख मुस्लिम चेहरे के तौर पर शामिल हैं। दानिश आजाद का कहना है कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में विकास को जी गति मिली है वह पिछले 70 सालों में नहीं मिली। सबका साथ और सबका विकास के तर्ज पर समाज के हर वर्ग के लोगों का विकास हो रहा है। मुस्लिम समाज के लोग अब किसे के बहकावे में नहीं आने वाले हैं। उन्हें पता चल गया है कि उनका अच्छा हितैषी कौन है। यह पार्टी की ओर से नई जिम्मेदारी दिए जाने के बाद काफी उत्साहित भी हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 hour ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago