Categories: बलिया

बलिया: लोकसभा प्रत्याशी कैप्टन वैभव सिंह पर हुआ जानलेवा हमला

बलिया के फेफना थाना अंतर्गत बंधैता गाँव में भारतीय जननायक पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं बलिया लोकसभा सीट से प्रत्याशी कैप्टन वैभव सिंह पर हमले की घटना सामने आई थी। घटना जनसम्पर्क पर जाते समय हुई थी। इस घटना के बाद कैप्टन वैभव सिंह ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि उनके ऊपर जान से मरने की नीयत से पत्थरबाजी करते हुए हमला किया गया है। पत्रकार वार्ता के दौरान कैप्टन वैभव सिंह ने बताया कि भारतीय जननायक पार्टी उन्हें बलिया लोकसभा का प्रत्याशी घोषित किया है। वे 25 मार्च को अपने पैतृक गांव से दोपहर के लगभग ढाई बजे बंधैता गांव में जनसम्पर्क के लिए अपनी गाड़ी से कुछ साथियों के साथ जा रहे थे।

इस बीच कुछ असामाजिक तत्व नारेबाजी करते हुए मेरे वाहन पर पत्थर बाजी कर दिया। जिससे मेरी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। उन्होंने फेफना थाना में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाते हुए सुरक्षा की मांग की है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago