Categories: बलिया

बलिया: होली की छुट्टी पर घर आए BSF जवान की छत से गिरने से मौत

बलिया के दोकटी थाना क्षेत्र से दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां BSF के जवान की छत से गिरकर मौत हो गई। BSF जवान होली पर्व के लिए छुट्टी लेकर घर आए थे। अचानक हुई इस घटना से परिवार में मातम का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, रामनगर गांव निवासी राजकुमार सिंह सीमा सुरक्षा बल के 46 वीं बटालियन जम्मू कश्मीर में तैनात थे। वह होली के अवसर पर छुट्टी आए हुए थे। रविवार की देर शाम छत पर चढ़ रहे थे, तभी उनका पैर फिसल गया। इसके चलते उनके सर में गम्भीर चोट आ गई।

परिजन उन्हे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा लेकर पहुंचे, लेकिन उनकी गम्भीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बलिया के लिए रेफर कर दिया, लेकिन परिजन बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना एम्स ले गये। जहां इलाज के दौरान राजकुमार सिंह की मौत हो गई।

परिजनों ने बटालियन को उनकी मौत की सूचना दे दी है। वहां से बीएसएफ के जवानों की टुकड़ी के आने के बाद राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की जाएगी। वहीं इस दर्दनाक घटना से हर कोई स्तब्ध है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago