बलिया के चितबड़ागांव में नव विवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। महिला की शादी कुछ ही महीनों पहले हुई थी, इस घटना से परिवार में मातम का माहौल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, जयप्रकाश नगर निवासी अरविंद चौरसिया की पत्नी मंजू चौरसिया ने मंगलवार की दोपहर में फांसी लगा लिया। दोनों की शादी में अभी ज्यादा समय नहीं बीता था। आखिर महिला ने किन कारणों के चलते ऐसा कदम उठाया, इसकी जांच नहीं हो पाई है। हैरानी की बात ये है कि घटना को लेकर मायके व ससुराल पक्ष के लोगों ने तहरीर नहीं दी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार चौधरी ने बताया कि घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने बाद ही फांसी की वजह स्पष्ट हो पाएगी। मामले की जांच की जा रही है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…