Categories: बलिया

बलिया: मातम में बदली होली की खुशियां, सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत

बलिया के 2 परिवारों के लिए होली का दिन मंहूसियत लेकर आया। परिवार के 2 बाइक सवार युवक दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गए और दोनों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर मोड़ के पास ये हादसा हुआ। यहां एक तेज रफ्तार बाइक पेड़ से जा टकराई। इससे बाइक सवार 2 युवकों की मौत हो गई।

होली के दिन हुई इस घटना से मृतकों के घर में कोहराम मच गया है। परिवार होली की खुशियां मना रहा था लेकिन युवकों की मौत की खबर लगते ही सारी खुशियां मातम में तब्दील हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को सुखपुरा थाना क्षेत्र के ब्राह्मइन गांव निवासी 18 वर्षीय राहुल बासफोर और 19 वर्षीय सुशील गुप्ता एक ही बाइक से अपने गांव की ओर जा रहे थे। बसंतपुर मोड़ के पास उनकी तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

आस-पास के लोगों की सूचना पर पहुंची सुखपुरा पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सुखपुरा थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि बाइक एक पेड़ से टकरा गई, जिसमें बाइक सवार दो की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago