बलिया के चितबड़ागांव इलाके में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां रविवार को दोपहर 1:30 बजे के लगभग बलिया- वाराणसी मुख्य मार्ग (एन एच- 31) एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार चाचा और भतीजे की मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी ट्रक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से ही मृतकों के परिवारजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
जानकारी के मुताबिक, घटना बलिया- वाराणसी मुख्य मार्ग पर शंकर होटल के पास हुई। यहां चितबड़ागांव कस्बे के वार्ड नंबर- 9 गोखले नगर निवासी 55 वर्षीय हीरा गोंड़ और 35 वर्षीय ओमप्रकाश गोंड़ रविवार दोपहर 1:30 बजे के लगभग बलिया से अपनी बाइक से घर आ रहे थे। जैसे ही दोनों शंकर होटल के पास पहुंचे, तभी बलिया की तरफ जा रही ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।
ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों आपस में चाचा भतीजे थे। एक ही परिवार के 2 चिराग की जान जाने से परिवार में गमगीन माहौल है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…