Categories: बलिया

बलिया: ट्रांसफार्मर सुधारने के दौरान पूर्व लाइनमैन हुआ घायल, बिजली विभाग की लापरवाही से हुआ हादसा

बलिया बिजली विभाग की बड़ी लापारवाही सामने आई है। यहां सिंकदरपुर थाना क्षेत्र के नवानगर अस्पताल के पास ट्रांसफार्मर में फ्यूज जोड़ने के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। फ्यूज जोड़ रहे पूर्व संविदा लाइनमैन को करंट लग गया और वह गंभीर रूप से झुलस गया। ऐसे आसपास के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचा, लेकिन घायल की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल भेज दिया।

इस घटना के बाद बिजली विभाग के अन्य कर्मचारी घायल को मौके पर ही छोड़कर भाग गए। इस घटना के बाद बिजली विभाग की व्यवस्थाओं पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। इस घटना से साफ नजर आ रहा है कि विद्युत सब स्टेशन पर तैनात कर्मचारी संविदा लाइनमेनो की जान को जोखिम में डालने में कोई संकोच नहीं कर रहे है।

65 वर्षीय घायल लाइनमैन का नाम भरत राम है, वह पूर्व में संविदा लाइनमैन रह चुका है। उन्होंने बताया कि मालदा फीडर पर तैनात संविदा लाइनमैन कर्मचारी मंटू ने मुझे मेरा मोबाइल नंबर पर फोन करके नवानगर अस्पताल के छत के ऊपर टूट कर गिरे तार को जोड़ने के लिए कहा। हमने लाइनमैन मंटू सिंह से कहा कि सीडडाउन मिलेगा तभी हम काम कर पाएंगे। जिस पर मंटू सिंह द्वारा कहा गया कि सीडडाउन ले लिया गया है। उन्होंने बोला कि गौरीशंकर लाइनमैन को भेज रहा हूं उनके साथ मिलकर तार को जोड़ दीजिए। मैं छत पर चढ़कर तार जोड़ दिया और जैसे ही ट्रांसफार्मर पर चढ़कर फ्यूज जोड़ रहा था तभी बिजली आ गई। उसके बाद मैं बेहोश हो गया।

इधर घटना के बाद से घायल के परिवारजनों का रो रोकर बुरा हाल है। लाइनमैन की पत्नी का कहना है कि जब काम होता था, तो बिजली विभाग के कर्मचारी फोन करके बुलाते थे। मना करने के बावजूद भी मेरे पति काम करने जाते थे, अब जब इतना बड़ा हादसा हो गया तो बिजली विभाग के किसी कर्मचारी ने ध्यान नहीं दिया। घायल की पत्नी ने कर्मचारियों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

इस घटना के बाद जब मालदा विद्युत सब स्टेशन पर तैनात विद्युत विभाग के जेई सद्दाम अंसारी से बातचीत की गई तो वे जवाब देने से बचते नजर आए। इधर विद्युत विभाग के एसडीओ अजय कुमार सरोज ने बताया कि भरत राम पूर्व में मालदा सब स्टेशन के संविदा कर्मचारी रहे हैं। मेरे संज्ञान में इस घटना से संबंधित कोई जानकारी नहीं है पूरे मामले की जांच कराई जाएगी जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 hours ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 hours ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 hours ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 hours ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 hours ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

4 hours ago