बलिया डेस्क : जननायक चंद्रशेखर यूनिवर्सिटी के शिक्षाशास्त्र के प्रयोगात्मक परीक्षा 2020 के छात्रों के लिए बड़ी खबर है. दरअसल लास्ट इयर के छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा आज होने वाली थी लेकिन किसी वजह से इसे टाल दिया गया है. इ
सकी जानकारी बीएड विभाग के आतंरिक परीक्षक डॉक्टर ओंकार सिंह ने दी है. दरअसल उनकी तरफ से एक लेटर जारी किया गया है जिसमे यह जानकारी दी गयी है.
इसे लेटर में बताया गया है कि परीक्षा को किसी वजह से आज के लिए टाल दिया गया है. सूचना के मुताबिक़, अब प्रायोगिक परीक्षा इसी महीने 28 तारिख दिन सोमवार को कराई जाएगी. यह एग्जाम सुबह दस बजे से बीएड विभाग में सम्पन्न कराया जायेगा.
लेटर में छात्रों से अनुरोध किया गया है कि सभी समय पर प्रायोगिक पुस्तिका और मूल प्रवेश पत्र लेकर उपस्थित रहें. इसके अलावा यह भी अनुरोध किया गया है कि सभी को कोरोना काल में बरते जाने वाली सावधानी और नियम का पालन करना है. आने वाले सभी छात्रों को मास्क के साथ साथ सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखना है.
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…