बलिया डेस्क : बीते दिनों हुई जबरदस्त बारिश की वजह से तिखमपुर स्थित वेयर हाउस में जलजमाव हो गया. वहीँ पानी निकलने की कोई व्यवस्था न होने की वजह से गोदाम नंबर एक और दो में भी पानी भर गया. हालाँकि एक अच्छी बात यह रही कि वक़्त रहते ही यहाँ पर रखे गए अनाज को निकाल लिया गया था.
लेकिन फिर भी पानी और जलजमाव की वजह से सैकड़ों कुंतल खाद्यान्न डूबकर खराब हो गया है. इसके अलावा अभी भी पानी यहाँ भर रहा है. बारिश होने के साथ ही नुकसान बढ़ता जा रहा है. गोदाम में पानी भर रहा है. वहीँ प्रशासन की तरफ से बचाव के लिए जो इंतजाम किये जा रहे हैं वह नाकाफी हैं.
हालाँकि अब अनाज खराब होने के बाद प्रशासन का कहना है कि इन उन गोदामों में पुराना और खराब हो चुका अनाज रखा गया था. लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि अगर अब भी वक़्त रहते ज़रूरी इंतजार नहीं किया गया तो इसका सीधा असर गरीबो पर पड़ने वाला है और उन्हें राशन के भी लाले पड़ सकते हैं. इसके अलावा कैम्पस में पानी ला लेवल काफी ज्यादा हो गया है जिसकी वजह से वहां ट्रक नहीं जा पा रही है.
पानी देखकर ड्राईवर ट्रक अन्दर नहीं ले जाना चाह रहे हैं. इस मामले पर वेयर हाउस के मैनेजर वंश नारायण ने बताया कि अनाज को बचाने का काम किया जा रहा है. उन्होंने आगे बताया कि लगातार हो रही बारिश की वजह से काम में परेशानी आ रही है. उन्होंने यह भी बताया कि गोदाम नंबर दो में रखा अनाज डूब चुका है. ऐसे में बाकी के गोदामों को सुरक्षित रखने का इंतजाम किया जा रहा है.
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…