बलिया- कृषि बिल के विरोध में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन

बलिया डेस्क :  संसद में कृषि सुधार से संबंधित दो बिलों के पास किए जाने के विरोध में  कांग्रेस ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। विधेयक बिल के विरोध में और किसानों के समर्थन में भारत बंद को सफल करने के लिए कांग्रेस  ने जुलूस निकालकर मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

इस दौरान बलिया कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय ने सरकार पर जोरदार हमला किया। मीडिया से बाद करते हुए ओमप्रकाश पांडेय ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में ही नहीं पूरे देश में कांग्रेस का समर्थन किसानों को जारी रहेगा जब तक की काला कानून वापस नहीं हो जाता।

ओमप्रकाश पांडे ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार किसानों के साथ सौतेला व्यवहार करते हुए जो यह काला कानून लाई है उसके खिलाफ विधान सभा एवं लोकसभा को कांग्रेस जन घेरने का काम करेंगे और किसान हित में आर पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं ।उन्होंने कहा कि पूर्व में बेरोजगारी को लेकर भी माननीय प्रियंका गांधी जी ने सवाल उठाए थे।

इस प्रदर्शन मे फुल बदन तिवारी, विपिन कुमार पांडे ,गिरीश कांत गांधी, सुनील सिंह, विवेक ओझा,  बंटी मिश्रा, राशिद कमाल, प्रमोद तिवारी, संजीव चौबे आदि सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago