बलिया डेस्क : बागी धरती के लाल अंशुमान सिंह ने भोजपुरी फिल्मों में बहुत कम दिनों में एक अलग पहचान बनाई है। चिलकहर के रहने वाले अंशुमान सिंह की अपकमिंग फिल्म प्रित का दामन 26 सितम्बर को शाम सात बजे वी-फोर-यू भोजपुरी चैनल से रिलीज हो रही।
प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने अपने फिल्मी कैरियर के बारे में बताया। अंशुमान ने कहा कि दिल्ली के बैरीजान फिल्म एकेडमी से चार साल थियेटर का प्रशिक्षण प्राप्त किया और मायानगरी मुम्बई चले गए।
माता-पिता, ग्रामीणों, दोस्तों एवं बैरीजान के गुरूओं के स्नेह-प्यार से हौसला मिला। लोग सोचते है कि काश बलिया से भी कोई फिल्मों में हो और बलिया का नाम रोशन करें। प्रित के दामन के अलावा अभी तक अंशुमान सिंह राजपूत ने आठ फिल्में और की है।
बार्डर, बाबा, निरहुआ हिन्दुस्तानी-3, सरफरोस, बंशी बिरजु, छठी मईया के कृपा, भगवान हाजिर हो, बीबी की शादी और लेडिज सिंघम आदि फिल्मों में श्री सिंह ने अपने अभिनय का प्रदर्शन किया है।
उन्होंने जनपदवासियों से अपील किया है कि 26 सितम्बर को आने वाली फिल्म प्रित का दामन को अपना ढ़ेर सारा आशीर्वाद दें। इसके डायरेक्टर विष्णु शंकर बेलू है।
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…