Connect with us

बलिया स्पेशल

बलिया- मतदाता सूची में धांधली, रिश्वत न मिलने पर 75 नाम ग़ायब करने का लेखपाल पर आरोप

Published

on

बलिया: त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में मतदाता सूची में धांधली का मामला जिला प्रशासन की सख्ती के बावजूद थम नही रहा । मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में लगाये गए कर्मचारियों के लिए मतदाता सूची में पुनरीक्षण कार्य कामधेनु गाय साबित हो रही है । जिले के एक व्यक्ति ने आज आरोप लगाया है कि लेखपाल रिश्वत पूरी न कर पाने पर 75 व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में शामिल करने से इंकार कर रहा है ।

सख्ती का नहीं दिख रहा असर

जिला प्रशासन ने पिछले दिनों बिल्थरारोड तहसील क्षेत्र में मतदाता सूची में धांधली को लेकर कड़ी कार्रवाई की , लेकिन मनमानी पर उतारू राजस्व कर्मचारियों पर जिला प्रशासन की सख्ती का कोई असर पड़ता दिख नही रहा । जनपद के दुबहर ब्लाक के सलेमपुर ग्राम निवासी स्वामी नाथ साहनी के मामले से कुछ ऐसा ही साबित हो रहा है । साहनी का आरोप है कि उंसने नियमों के अंतर्गत 75 व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए लेखपाल शिव कुमार राम को आवेदन किया है । उंसने आवेदन के समर्थन में सारे साक्ष्य भी जमा कर दिया है , लेकिन लेखपाल नाम शामिल करने से इंकार कर रहे हैं ।

रिश्वत लेने का लगाया आरोप

उनका आरोप है कि लेखपाल ग्राम प्रधान के प्रभाव में हैं , इसलिए मतदाता सूची में नाम सम्मिलित करने से इंकार कर रहे हैं । उन्होंने लेखपाल पर पाँच हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप भी लगाया है । स्वामी नाथ साहनी ने कहा कि वह अपनी गुहार उप जिलाधिकारी तक लगा चुका है , लेकिन उसकी न्यायोचित मांग पर कोई ध्यान नही दे रहा । पीड़ित स्वामी नाथ पिछले 3 जनवरी से अधिकारियों का चक्कर लगा रहा है । स्वामी नाथ ने आज अपनी आपबीती यहां उप जिलाधिकारी सदर कार्यालय के प्रांगण में पत्रकारों को सुनाई । उंसने बताया कि उप जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद पात्र लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल नही किया जा रहा । मतदाता सूची 22 जनवरी को प्रकाशित होनी है ।

जीत के लिए तिकड़म का कार्य जोरों पर

सलेमपुर ग्राम निवासी स्वामी नाथ साहनी का मामला बानगी है कि राजस्व कर्मी मतदाता सूची को लेकर किस कदर संजीदा हैं । त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिले के बहुतेरे गांव में यही स्थिति है । पंचायत चुनाव में जीत हासिल करने के लिए मतदाता सूची में तिकड़म का कार्य जोरों पर है । मुख्य विकास अधिकारी बिल्थरारोड तहसील क्षेत्र में इस तिकड़म को देखकर कड़ी कार्रवाई कर चुके हैं । तहसीलदार ने इस कार्य से जुड़े दो कर्मचारियों को निलंबित भी किया है ।

रिपोर्ट- अनूप कुमार हेमकर

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

featured

बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

Published

on

बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।

Continue Reading

featured

फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन

Published

on

बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।

कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल

विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Continue Reading

बलिया स्पेशल

बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ

Published

on

बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।

समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!