बलिया
Ballia News – बिना टिकट ट्रेन में यात्रा करना पड़ा भारी, 620 यात्रियों से वसूले गए 4.65 लाख
Ballia News -ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने कार्यवाही की। रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। कार्यवाही में कुल 620 यात्री पकड़े गए जो बिना टिकट यात्रा कर रहे थे। इन सभी से कुल 4 लाख 65 हजार जुर्माना वसूला गया।
पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा के निर्देशन व सहायक वाणिज्य प्रबंधक अजय कुमार सुमान के नेतृत्व में मऊ को केंद्र बिंदु बनाकर शुक्रवार को वाराणसी- मऊ खंड, मऊ-बलिया खंड, मऊ-भटनी खंड और मऊ- शाहगंज खंड पर बस रेड और सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया।
इस पूरी कार्यवाही के दौरान जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि भटनी-वाराणसी सिटी पैसेंजर, बलिया-शाहगंज पैसेंजर, दादर एक्सप्रेस, कृषक एक्सप्रेस, साबरमती, ताप्ती गंगा गोदान एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में चेकिंग की गई। जांच टीम में मंडल वाणिज्य निरीक्षक अखिलेश सिंह, आईसीपी मऊ अरुण कुमार, सीआईटी राकेश कुमार, सीटीटीआई मारूफ खान, सुनील सिंह, रईस अहमद समेत दर्जनों आरपीएफ के जवान मौजूद रहे। वहीं इस चेकिंग के दौरान यात्रियों में हड़कंप मच गया।
इसी के साथ ही यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चार पूजा स्पेशल ट्रेनें मार्च तक चलती रहेंगी। इन ट्रेनों के नाम और संख्या में परिवर्तन किया जाएगा। जिसमें वाराणसी से चलने वाली एक और ठहराव वाली तीन ट्रेनों को भी अगले आदेश तक चलाया जाएगा। इनमें बनारस स्टेशन से चलने वाली पुणे-बनारस-पुणे पूजा विशेष ट्रेन को प्रत्येक सोमवार पुणे से ट्रेन संख्या 22131 पुणे-बनारस एक्सप्रेस और प्रत्येक बुधवार को सुबह चार बजे बनारस स्टेशन से ट्रेन संख्या 22132 बनारस-पुणे एक्सप्रेस के रूप में अगले आदेश तक संचालित होगी।
इसके अलावा वाराणसी में ठहराव वाली ट्रेनों में पुणे-दरभंगा-पुणे पूजा विशेष ट्रेन को प्रत्येक बुधवार ट्रेन संख्या11033 पुणे-दरभंगा एक्सप्रेस और प्रत्येक शुक्रवार ट्रेन संख्या 11034 दरभंगा-पुणे एक्सप्रेस व पुणे-दरभंगा-पुणे पूजा विशेष ट्रेन प्रत्येक बुधवार को पुणे से ट्रेन संख्या 11033 पुणे-दरभंगा एक्सप्रेस और प्रत्येक शुक्रवार को ट्रेन संख्या 11034 दरभंगा-पुणे एक्सप्रेस के रूप में अगले आदेश तक चलेगी।
वहीं पुणे-गोरखपुर-पुणे पूजा विशेष ट्रेन को प्रत्येक बृहस्पतिवार पुणे से ट्रेन संख्या 11037 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस और प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर से ट्रेन संख्या 11038 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस के रूप में अगले आदेश तक चलेगी।
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।


