बलियाः 2 दशक बीते, अब तक बंद नहीं हुई रेलवे क्रासिंग, जाम की समस्या जस की तस

बलिया जिले में आज से करीब 25 साल पहले ओवरब्रिज का निर्माण हुआ था, निर्माण के पीछे का उद्देश्य था कि जिले में रेलवे क्रासिंग से आवागमन न हो, और जाम से मुक्ति मिल सके। लेकिन समस्या से अभी तक निजात नहीं मिल पाई है। क्योंकि ओवरब्रिज की जगह क्रासिंग से ही आवागमन किया जा रहा है।

2 दशक पहले बनकर तैयार पुल से नीचे गुजर रही रेलवे क्रासिंग के बंद नहीं होने से जाम के झाम से मुक्ति नहीं मिल पाई है। पुल निर्माण के बावजूद क्रासिंग पर 3 कर्मचारियों की तैनाती रहती है और विवाद की स्थिति बन जाती है। घंटों जाम भी लगा रहता है।

साल 1995 में रेल विभाग की अनुमति से सेतु निगम ने 848 करोड़ की लागत से ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरु किया था। 2 साल तक निर्माण चला और साल 1997 में ब्रिज बनकर तैयार हो गया। इसका उद्घाटन 21 मार्च 1997 को देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने किया था।

ब्रिज बनाने के पीछे मकसद था कि चितु पांडेय चौराहे के पास हर घंटे लगने वाले जाम से निजात मिले। लेकिन सालों का वक्त गुजरने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। ओवरब्रिज में प्रदेश सरकार के अलावा रेलवे का भी लाखों रुपए लगने के महकमे ने कई बार क्रासिंग को बंद कराने के लिए पत्र व्यवहार किया, लेकिन फिर भी कोई खास हल नहीं निकला।

कुछ साल पहले देश की तत्कालीन रेल मंत्री ममता बनर्जी ने प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री रामप्रकाश गुप्त को पत्र लिखकर जिला प्रशासन के सहयोग से क्रासिंग बंद कराने की मांग की थी, लेकिन तब भी कोई काम नहीं हुआ। चितु पांडेय चौराहे के पास स्थित इस रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन गुजरने पर जाम लग जाता है। वाहनों के टकराने से दुर्घटनाएं होती हैं। रेल विभाग के द्वारा क्रासिंग पर 3 कर्मचारियों की तैनाती की गई है, जिनके वेतन पर भी हजारों रुपए खर्च होते हैं।

वहीं जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार का कहना है कि ओवरब्रिज के नीचे स्थित रेलवे क्रासिंग को बंद करने के लिए पहले कई बार प्रयास हो चुके हैं। हालांकि किन्हीं कारणों से क्रासिंग अब तक बंद नहीं हो सकी है। इसको लेकर विकल्प की तलाश है, ताकि लोगों को जाम से मुक्ति व रेलवे का खर्चा बच सके।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago