बलिया के रानीगंज में मनरेगा के तहत भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। जहां पोखरा की खुदाई के लिए बकायदा मास्टर रोल जारी करवाए गए लेकिन धरातल पर जेसीबी मशीन से काम करवाया जा रहा था। मामले के उजागर होने के बाद ग्राम प्रधान, सचिव व रोजगार सेवक पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत इब्राहिमाबाद उपरवार के इब्राहिमा बाद गांव में कुकुरिया बाबा के पास पंचायत के द्वारा पोखरे का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। आरोप है कि मास्टररोल हो जाने के बावजूद भी जेसीबी मशीन से काम हो रहा था। ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर मुख्य विकास अधिकारी से शिकायत की थी। मामले को संज्ञान में लेते हुए सीडीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए धर्मेन्द्र कुमार यादव के नेतृत्व में एक जांच टीम गठित की।
जांच अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु की। जहां निर्माण कार्य में भारी अनियमितता मिली, मजदूरों की बजाय मशीन से काम कराया जा रहा था। मामले में सीडीओ के निर्देश पर इब्राहिमा उपरवार की प्रधान फुलमतिया देवी, सचिव अरविन्द मौर्य व रोजगार सेवक सुशील कुमार पर गबन के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
बीडीओ ने बताया कि मनरेगा के तहत ग्राम पंचायत इब्राहिमाबाद उपरवार में तालाब की खुदाई के लिए प्राक्कलन तैयार किया गया था। तकनीकी व वित्तीय सहमति ली गई लेकिन मास्टर रोल जारी नहीं कराया गया। जबकि कार्य जेसीबी से कराया जा रहा था। इस कार्य में प्रधान, सचिव व रोजगार सेवक को सीधे तौर पर दोषी मानते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है। थानाध्यक्ष बैरिया ने बताया कि बीडीओ मुरली छपरा की तहरीर पर इब्राहिमा बाद उपरवार के प्रधान, सचिव व रोजगार सेवक के खिलाफ धारा 409 व 511 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…