Connect with us

बलिया

28 फरवरी को अखिलेश यादव और 1 मार्च को पीएम मोदी आ सकते हैं बलिया

Published

on

बलियाः यूपी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने राजनैतिक पार्टियां अपनी ताकत झोंक रही हैं। वोटरों को रिझाने के लिए बीजेपी के दिग्गज यूपी में सक्रिय है। वहीं सूत्रों की मानें तो 1 मार्च को पीएम मोदी बलिया आ सकते हैं, वहीं 28 फरवरी को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आगमन की संभावना है।बलिया में छटवें चरण में 3 मार्च को मतदान होना है। ऐसे में सातों विधानसभा सीटों पर भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व अपने उम्मीदवारों के पक्ष में वोट मांगने आ सकते हैं।

इसी बीच 28 फरवरी को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और 1 मार्च को पीएम मोदी के आने की संभावना है।हालांकि अभी पीएम मोदी के आगमन को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन कहा जा रहा है कि प्रशासनिक टीमें तैयारी में जुटी है। बलिया के माल्देपुर मोड़ के हैबतपुर गांव में कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। इसके तहत शहर कोतवाल, फेफना थानाध्यक्ष, इलाकाई लेखपाल और कानूनगो ने मौका मुआयना किया और हैबतपुर, माल्देपुर, खोरीपाकर, मुबारकपुर सहित आसपास के गांवों में किसानों की सहमति ली। बता दें कि इससे पहले भी प्रधानमंत्री 2014 लोकसभा चुनाव और 2017 विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल बनाने आ चुके हैं।

अगर पीएम मोदी 1 मार्च को बलिया आते हैं तो यह जिले में उनकी तीसरी सभा होगी।बलिया की कई विधानसभा सीटों पर सपा और सुभासपा गठबंधन के उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। ऐसे में 28 फरवरी को सपा प्रमुख बलिया आकर अपने उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल बना सकते हैं। जानकारी के मुताबिक अखिलेश यादव देवरिया जिले की सीमा से बलिया में प्रवेश कर सकते हैं। इसके बाद बेल्थरारोड, सिकंदरपुर, बांसडीह के रास्ते उसी बैरिया विधान सभा में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे और जय प्रकाश नगर में रात्रि प्रवास करेंगे। उसके बाद मऊ जनपद में प्रवेश करेंगे।

वहीं पीएम मोदी व सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के आगमन को लेकर दोनों ही पार्टियों के पदाधिकारियों ने जानकारी नहीं दी है। भाजपा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने कार्यक्रम को लेकर कोई जानकारी नहीं दी वहीं सपा के जिला प्रवक्ता सुशील पांडेय कान्हजी ने बताया कि अभी कार्यक्रम को लेकर पुष्टि नहीं हुई है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बलिया

शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी

Published

on

हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।

डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —

“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”

उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।

Continue Reading

फेफना

दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका

Published

on

बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।

शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक  और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।

विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

Continue Reading

featured

बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म

Published

on

बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।

भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है।  और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!