Categories: बलिया

आज बलिया में तीन सभाएं करेंगे अखिलेश, ऐसा रहेगा कार्यक्रम

बलिया में छठवें चरण में चुनाव होना है। तीन मार्च को वोटिंग होगी। ऐसे में बलिया की सातों विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने राजनैतिक पार्टियां ताबड़तोड़ रैलियां कर रही हैं। कल बलिया में पीएम मोदी ने सभा की तो वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जनसंपर्क किया। वहीं आज सपा प्रमुख अखिलेश यादव बलिया आने वाले हैं। वह जिले में तीन जनसभाएं करेंगे।

आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। ऐसे में अखिलेश तीन जगह जनसभाएं कर मतदाताओं से सपा के पक्ष में वोट डालने की अपील करेंगे। जानकारी के मुताबिक अखिलेश यादव की चुनावी सभाओं का दौर सवा 12 बजे से शुरु होगा। अखिलेश सबसे पहले फेफना विधानसभा क्षेत्र के कटरिया (मिड्ढा-बनरहीं) में जनसभा करेंगे।

इसके बाद दोपहर एक बजे बांसडीह व बैरिया विस क्षेत्र के लिए संयुक्त सभा बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के बिगहा मैदान पिंडहरा में होगी। जबकि सिकंदरपुर, बिल्थरारोड व रसड़ा विस क्षेत्र के लिए संयुक्त सभा जनता इंटर कालेज नगरा में दोपहर दो बजे से होगी। अखिलेश के आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट है। वहीं कार्यकर्ताओं में जमकर उत्साह देखा जा रहा हैय़

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago