सिंकदरपुर से सपा प्रत्याशी की धमकी, जो भाजपा का झंडा लगा रहा, उसे नहीं मिलेगा लोहिया आवास

बलिया में चुनावी माहौल गर्म है। यहां की 7 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने के लिए नेता जोर- आजमाईश कर रहे हैं। तबाड़तोड़ प्रचार कर रहे हैं। तो वहीं कुछ नेताओं के बिगड़े बोल भी सामने आ रहे हैं।

इसी बीच सिकंदरपुर से सपा प्रत्याशी जियाउद्दीन रिजवी का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह खुलेआम भाजपा का झंड़ा लगाने वालों को सरकार बनने पर लोहिया आवास की सचूी से नाम हटाने की धमकी देते हुए नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो में जियाउद्दीन रिजवी कह रहे हैं कि प्रधान जी जो भी भाजपा का झंड़ा लगा रहे हैं उनकी सूची बना लीजिए, संजय यादव तो हारने वाले हैं। इसलिए इनकी सूची बना लीजिए, लोहिया आवास में इनके नाम बिल्कुल भी नहीं होने चाहिए। इनको लोहिया आवास का लाभ नहीं मिलने वाला है।

अब प्रत्याशी का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। सरकार बनने पर खुलेआम धमकी दे रहे प्रत्याशी का यह अंदाज लोगों को पसंद नहीं आ रहा है और प्रत्याशी की जमकर आलोचना हो रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago