Uncategorized
ऐसा कभी कोई नहीं कर पाया, जो कर दिखाया कपिल शर्मा ने रच दिया इतिहास…
जैसा कि आप जानते हैं की कपिल शर्मा का शो काफी ज्यादा हिट हो रहा है। द कपिल शर्मा शो एक बार फिर अपनी बुलंदियों को पा चुका है। आपको बता दें कि कपिल शर्मा का शो पहले कलर्स टीवी पर आता था। जिसके बाद कपिल शर्मा और कलर्स टीवी के बीच कुछ अनबन हो गई थी और कपिल शर्मा ने कलर्स टीवी पर काम करना छोड़ दिया था। करीब 1 साल तक कपिल शर्मा का शो टीवी पर नहीं आया था। जिसके बाद कपिल शर्मा ने अपना शो द कपिल शर्मा शो सोनी टीवी पर स्टार्ट किया और फिर से उतनी ही बुलंदियां हासिल की जितनी कि पहले थी और अब उनकी टीआरपी पहले की जितनी ही हो गई है। कपिल शर्मा के शो के वक्त सारे लोग टीवी के सामने बैठ जाते हैं।

अब द कपिल शर्मा शो टेलीविजन पर वह इतिहास रचने जा रहा है जो किसी ने भी आज तक नहीं रचा है। इतिहास को रचना तो दूर की बात है कोई इसके बारे में सोच भी नहीं सकता है। यह कपिल शर्मा की ताकत और मेहनत का नतीजा है जो उन्होंने ऐसा कर दिखाया है। साल 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप जीतकर पूरी दुनिया को अपनी ताकत का एहसास करा दिया था। उस टीम में जितने भी खिलाड़ी थे वह इस देश के गौरव हैं।

इन महान शख्सियत में से किसी एक का पैर जिस जगह पर पड़ जाए वह जगह स्वर्ग हो जाती है। तो सोचिए जब यह सारी टीम एक साथ एक मंच पर होगी तो उस वक्त का क्या मंज़र होगा आप और हम इस बारे में सोच भी नहीं सकते हैं। द कपिल शर्मा के शो में 1983 का वह इतिहास 2019 में भी दोहराया जाएगा।जी हां दोस्तों पहला वर्ल्ड कप जीतने वाली इंडियन क्रिकेट टीम एक साथ द कपिल शर्मा के शो में नजर आने वाली है।

ये एपिसोड इतना इतिहासिक होगा की किसी का अंदाजा लगा पाना भी काफी मुश्किल है। बताया जा रहा है कि इस शो की शूटिंग 23 फरवरी को पूरी कर ली गई है। लेकिन दोस्तों आप यह सोच रहे होंगे कि यह सारी टीम एक साथ कपिल शर्मा के शो पर क्यों आ रही है तो आइए हम आपको बता देते हैं कि इसकी वजह क्या है दरअसल 2020 में एक फिल्म आ रही है जिसका नाम 83 है और यह फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप जीतने की कहानी है और इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। देखे वीडियो।
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।





