Uncategorized
ऐसा बयान जिसको सुनकर पत्थर दिल वाला इंसान भी रो पड़े ,दिल दहला देने वाला बयान…देखिये विडियो
मौलाना सकीब राजा साहब पाकिस्तान के एक बहुत मशहूर अलीम हैं और पूरी दुनिया में लोग उन्हें सुनते हैं आपको बता दें कि मौलाना सकीब रज़ा साहब को दुनिया भर में बहुत मशहूर उलेमाओं में से माना जाता है और वो आये दिन कोई न कोई तक़रीर देते रहते हैं जो कि इस्लाह के ताल्लुक से होती है ऐसी ही एक तक़रीर आज हम आपके सामने लेकर हाज़िर हुए है इसमें मौलाना साहब ने बयान फ़रमाया कि हमने अल्लाह के हुक्मों को तोड़ा हमने कभी इसकी परवाह ही नहीं की हम समझे कि हम दुनिया में आये हैं तो ये दुनिया हमारी ही है.
इसके बाद आदमी आवारा हो अपनी मर्ज़ी की ज़िन्दगी बिताये और आँखे बेहयाई में लगी रही सोच बेहयाई में लगी हुई है कान हमेशा नगमे सुनने में लगे रहे जुबां झूठ बोलती रही ज़ुल्म और जब्र का बाज़ार गरम रहा समाज में लोगो की इज्ज़ते पामाल होती रही लोगो का माल लूटता रहा लोगो का हक गसब करता रहा लोगो को ज़ख़्मी करता रहा लोगो के जज़्बात से खेलता रहा कभी किसी की परवाह ही नहीं की.

उसने ये कभी सोचा ही नहीं कि ये दुनिया है बस आरामगाह है चाँद दिनों के लिए आये हैं अल्लाह के सामने पेश होना है उनके आमालो का हिसाब होना है ऐसे लोग जब क़यामत के दिन देखेंगे कि उनके आमालो का हिसाब होने जा रहा है तो उनके चेहरे बिगड़ जायेंगे और ऐसा इसलिए होगा कि वो सोचेंगे कि ऐसा आजाब आएगा कि उनकी रीढ़ की हड्डी तोड़ दी जायेगी.

आपको बता दें कि किसी की रीढ़ की हड्डी टूट जाए तो उसका चेहरा कैसा हो जाएगा आपको पता ही है हालाँकि अभी उनके ऊपर अलाह का आज़ाब आया नहीं होगा लेकिन उनके चेहरे पहले ही उतरे हुए होंगे आपको बता दें कि हुजुर सल्लाo ने एक बार जिब्रील से पूछा की ऐ जिब्रील मुझे जहन्नुम के आजाब की कहानी सुनाओ इसपर जिब्रील अलैहिस्सलाम ने अर्ज़ किया कि हुजुर.आगे देखिये विडियो.
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
सिकंदरपुर1 week agoसिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027
-
बैरिया1 week agoबैरिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बलिया स्पेशल1 week agoबलिया विधानसभा सर्वे 2027
-
फेफना1 week agoफेफना विधानसभा सर्वे 2027
-
बांसडीह1 week agoबांसडीह विधानसभा सर्वे 2027
-
रसड़ा1 week agoरसड़ा विधानसभा सर्वे 2027
-
बेल्थरा रोड1 week agoबेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoराष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह





