featured
बसपा के बाद ‘सॉफ्ट हिन्दुत्व की ओर सपा, बलिया में बुलाया बुद्धिजीवियों का सम्मेलन !
बलिया। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति पार्टियां अभी से एक्टिव नजर आ रही हैं। बहुजन समाज पार्टी के बाद अब समाजवादी पार्टी भी सॉट हिन्दुत्व की राह पर चलने की कोशिश में लगी है। ब्राम्हणों व सामान्य वर्ग को रिझाने की होड़ में सपा है। विधानसभा चुनाव से पहले बसपा द्वारा ब्राह्मण समुदाय का सम्मेलन आयोजित करने के फैसले के बाद सपा अगले महीने राज्य में बुद्धिजीवियों की एक बैठक बुलाएगी। सपा 23 अगस्त को बलिया में प्रबुद्ध सम्मेलन के जरिये ब्राम्हणों और सामान्य वर्ग को साधने की कोशिश करेगी।
पिछले आम चुनाव में बलिया से पार्टी के उम्मीदवार रहे सनातन पांडे ने शुक्रवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि सपा ने 23 अगस्त को यहां समाज के बुद्धिजीवी वर्ग का सम्मेलन आयोजित करने की तैयारी कर ली है। बलिया में सम्मेलन को यूपी विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष माता प्रसाद पांडे और सपा के बौद्धिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज पांडे संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण, राजपूत, भूमिहार के साथ-साथ अन्य जातियों के शिक्षित लोग भी सम्मेलन में शामिल होंगे। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि यह जाति आधारित परंपरा नहीं होगी।
बता दें बसपा अध्यक्ष और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने रविवार को लखनऊ में मीडियाकर्मियों से कहा था कि वह पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि “ब्राह्मण समुदाय के लोग भारतीय जनता पार्टी से गुमराह नहीं होंगे और आगामी चुनावों में पार्टी को वोट देंगे।’’ उन्होंने कहा, “बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में अयोध्या से एक बार फिर ब्राह्मण समुदाय को जगाने के लिए एक अभियान शुरू किया जाएगा।
ब्राह्मणों को आश्वासन दिया जाएगा कि बसपा शासन में उनके हित सुरक्षित रहेंगे।” हालांकि देखना होगा कि सॉफ्ट हिदुत्व की राजनीति से किस पार्टी को कितना लाभ होगा। लेकिन विधानसभा चुनाव से पहले ही पार्टियों के सक्रिय होने से सियासी गलियारों में हलचल तेज है। बीजेपी भी अब पीछे रहने वाली नहीं है।
featured
UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले आदित्य कृष्ण तिवारी को विद्यालय परिसर में सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें अंगवस्त्र व पुष्प भेंट कर सम्मानित करते हुए उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर आदित्य के पिता अशोक तिवारी, अरुण तिवारी सहित परिवार के अन्य सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक प्रोफेसर धर्मात्मा नंद, प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह, अरविंद चौबे, आनंद मिश्रा समेत अन्य शिक्षकों व गणमान्य लोगों ने आदित्य को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में केसरी नंदन त्रिपाठी (पूर्व चेयरमैन) तथा अमरजीत सिंह (चेयरमैन, नगर पंचायत चितबड़ागांव) भी उपस्थित रहे। उन्होंने आदित्य कृष्ण तिवारी को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा
featured
Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास, उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजा एवं ध्वजारोहण के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने अनुशासित मार्च-पास्ट के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर धर्मात्मानंद जी ने ध्वजारोहण किया। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता, समानता एवं मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए संविधान में निहित प्रावधानों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सेना से सेवानिवृत्त महानुभूतियों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे समारोह की गरिमा और भी बढ़ गई।

कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों ने सभी को भावविभोर कर दिया। हरियाणवी नृत्य, “मां से ही माटी” थीम पर आधारित प्रस्तुति, “पधारो मारे देश”, कव्वाली, उत्तर-पूर्व भारत का प्रसिद्ध बिहू नृत्य तथा योग प्रदर्शन को दर्शकों ने खूब सराहा। गरबा और भांगड़ा नृत्य भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “वराह रूपम” नृत्य एवं कथकली प्रस्तुति रही, जिसने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संस्था के निदेशक तुषार नंद जी एवं सौम्या प्रसाद जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संविधान में निहित मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों एवं समानता के सिद्धांतों पर आधारित समाज के निर्माण से ही भारत को विश्वगुरु बनाने का सपना साकार हो सकता है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह ने सभी आगंतुकों, अतिथियों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारीगण के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की सफलता में कोऑर्डिनेटर नीतू मिश्रा एवं अरविंद चौबे की विशेष सहभागिता रही।


